फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sonia won first place in the five kilometer cycle race

Bhiwani News: पांच किलोमीटर की साइकिल दौड़ में सोनिया ने पहला स्थान

Sat, 20 Jan 2024 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 20 Jan 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Sonia won first place in the five kilometer cycle race
​भिवानी में विजेता महिलाओं को सम्मानित करते अति​थि।
भिवानी। भीम स्टेडियम में शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत जिलास्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी वैशाली ने विजेता महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पांच किलोमीटर की साइकिल दौड़ में सोनिया ने पहला, सोनू ने दूसरा व सरिता ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के लिए दो वर्ग बनाए गए। इसमें 18 से 30 आयु वर्ग में पांच किलोमीटर साइकिल दौड़, 300 व 400 मीटर दौड़ और 30 साल से ऊपर के वर्ग में मटका दौड़, आलू चम्मच दौड़ व 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता करवाई गईं। आलू चम्मच दौड़ में महिलाओं ने एक-दूसरी को पछाड़ने के लिए पूरा दमखम लगाया।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेलों में भाग लेना और नियमित रूप से व्यायाम करना जरूरी है। उसरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में प्रोत्साहन दे रही है। ग्रामीण और शहरी अंचल में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाता है ताकि हर महिला को खेलों में शामिल होने का अवसर मिले। इस दौरान सीडीपीओ दर्शना मालवाल, ऊषा, सुदेश, पंकज मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे परिणाम
400 मीटर दौड़ में प्रथम मीना, द्वितीय अंजू, तृतीय पुष्पा रहीं। वहीं 300 मीटर दौड़ में प्रथम सीमा, द्वितीय प्रियंका व तृतीय मंजू रहीं। इस प्रकार 100 मीटर रेस में प्रथम गीता, द्वितीय बिमला व तृतीय बिरमती रहीं। मटका दौड़ में प्रथम स्थान मंजीता, द्वितीय केला व तृतीय कलावती रहीं। वहीं आलू रेस में प्रथम किरण, द्वितीय प्रवीण, तृतीय स्थान पर यशवंती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed