{"_id":"68e418a7088b9c5c9700879c","slug":"sonal-won-the-gold-medal-in-the-haryana-olympic-games-karate-competition-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-140790-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हरियाणा ओलंपिक खेल कराटे स्पर्धा में सोनल ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हरियाणा ओलंपिक खेल कराटे स्पर्धा में सोनल ने जीता स्वर्ण पदक
Tue, 07 Oct 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
कराटे और पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में पदक विजेता सोनल व काव्य का स्वागत करता स्कूल स्टाफ। स्रोत :
- फोटो : katra news
विज्ञापन
भिवानी। गांव सांगा स्थित एचएन मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्रा सोनल ने हरियाणा ओलंपिक खेल की कराटे स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। वहीं इसी स्कूल की छात्रा काव्या ने 13वीं जूनियर नेशनल पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया। दोनों छात्राओं के विद्यालय लौटने पर स्कूल में उनका जोरदार स्वागत किया गया।
डीपीई दीपक कुमार ने बताया कि कक्षा 11वीं की छात्रा सोनल ने तीन अक्तूबर को कुरुक्षेत्र में आयोजित हरियाणा ओलंपिक खेलों की कराटे स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। इस उपलब्धि के साथ ही उनका चयन राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हो गया है। इससे पहले सोनल ने कैथल में हुई राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक और पंचकूला में आयोजित महाकुंभ स्टेट प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था।
वहीं कक्षा नौवीं की छात्रा काव्या ने तीन अक्तूबर को कर्नाटक में आयोजित 13वीं जूनियर नेशनल पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
प्राचार्य रजनी खेड़ा ने पदक विजेता छात्राओं का सम्मान करते हुए कहा कि बेटियां आज शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बेटों के समान सफलता प्राप्त कर रही हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन सदस्य कैप्टन अनिल फौगाट, रमेश कुमार मंदेरणा, परमेंद्र मंदेरणा, नरेश सोलंकी और संदीप फौगाट मौजूद रहे।