{"_id":"6411e6989ee8afcfd701d073","slug":"son-went-to-pick-up-relatives-for-last-rites-of-mother-police-kept-searching-for-heir-of-the-dead-body-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: मां के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को लेने गया बेटा, शव के वारिसों को ढूंढती रही पुलिस काटती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani: मां के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को लेने गया बेटा, शव के वारिसों को ढूंढती रही पुलिस काटती
Wed, 15 Mar 2023 09:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 15 Mar 2023 09:09 PM IST
सार
मृतका मूल रूप से मध्यप्रदेश की निवासी है। बेटे के फोन की बैटरी खत्म होने से पुलिस के साथ संपर्क नहीं हो पाया। नागरिक अस्पताल में दी सूचना में भी महिला का हाल निवास स्थान गलत दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के भिवानी के नागरिक अस्पताल में मंगलवार को एक महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका का बेटा अपने परिजनों को लाने के लिए अपने मूल निवास स्थान पर चला गया। वहीं, इस संबंध में पोस्टमार्टम के लिए पुलिस जब नागरिक अस्पताल पहुंची, तो परिजन मौजूद नहीं मिले। परिजनों को ढूंढने के लिए पुलिस पूरे दिन सूचना में बताई गई कॉलोनी के चक्कर काटती रही। अंत में पता चला कि उन्हें बताई गई सूचना ही गलत थी और यह मामला अन्य थाना के अंतर्गत था।
दरअसल, हुआ यूं कि मूल रूप से मध्यप्रदेश के जिला छत्तरपुर व थाना बिजावर निवासी राधा अपने बेटे कमल के साथ बैंक कॉलोनी भिवानी में रहती थी। यहीं पर वे मजदूरी का काम करते थे। राधा बीमार थी। मंगलवार को कमल अपनी मां को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के बेटे को पता चला कि उसके मां का शव पोस्टमार्टम के बाद मिलेगा। यह बात जानकर वह अपने परिजनों को लेने के लिए अपने मूल निवास छत्तरपुर चला गया। जबकि उसके फोन की बैटरी ट्रेन में खत्म हो गई।
विज्ञापन
वहीं, नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कार्रवाई करने पहुंची पुलिस को शव के वारिस मौजूद नहीं मिले। उन्होंने नागरिक अस्पताल से प्राप्त सूचना के अनुसार बताई गई जगह पर पूछताछ की। लेकिन वहां पर मृतका के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। सूचना में दिए गए नंबर पर फोन मिलाया तो फोन भी बंद आया।
काफी देर पड़ताल के बाद जब पुलिस के हाथ इस बारे में कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने प्राप्त सूचना में दिए गए नंबर पर दोबारा फोन मिलाया। जब जाकर उन्हें पता चला कि मृतका बैंक कॉलोनी की है। गलती से नागरिक अस्पताल में दी जानकारी में बैंक कॉलोनी के बजाय डीसी कॉलोनी दिया गया। जबकि मृतका के बेटे के फोन की बैटरी खत्म होने के कारण उसके साथ भी संपर्क नहीं हो पाया।
शराबी नहीं बीमार थी महिला
अस्पताल में रखे महिला के शव से शराब की दुर्गंध आने की बात सामने आई। मृतका के परिजनों का पता न चलने पर सोशल मीडिया व अन्य मीडिया ग्रुपों में भी शराबी महिला के संदिग्ध हालात में मौत होने की खबर फैल गई। नागरिक अस्पताल में दी सूचना में मृतका के परिजन का नंबर न मिलने पर पुलिस भी जांच करने में जुट गई। इसके बाद जब परिजनों से संपर्क हुआ तो पता चला कि मृतका बीमार थी। औद्योगिक थाना प्रभारी का कहना है कि मृतका के परिजन के बयान पर वीरवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएंगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
अस्पताल में गलत पता के कारण सूचना गलत थाने में पहुंची। अस्पताल में जो नंबर दिया था वो भी बंद आ रहा था, जिसके कारण परिजनों से भी संपर्क नहीं हो पा रहा था। अब मृतका की पहचान हो चुकी है। मृतका के परिजन मध्यप्रदेश से भिवानी आ रहे हैं उसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। -सुनील कुमार, प्रभारी, औद्योगिक थाना भिवानी।