फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sombir kept screaming while covered in blood

Bhiwani News: खून से लथपथ चीख पुकार करता रहा सोमबीर, छतों और दीवारों पर झांक पड़ोसी देखते रहे मौत का तमाशा

Sat, 24 Feb 2024 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 24 Feb 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Sombir kept screaming while covered in blood
भिवानी में आरोपियों ने तोड़ा घर का दरवाजा।
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। गांव बापोड़ा में शुक्रवार की रात को ऐसा खूनी खेल खेला गया कि पड़ोस के लोग भी अपने घरों की छतों और दीवारों पर से बाहर गली में झांककर मौत का तमाशा देखते रहे। किसी की हिम्मत तक नहीं हुई कि हमलावरों के चंगुल से चीख-चीख कर बचाने की गुहार लगाने वाले सोमबीर को बचा ले। बूढ़ी बेबस मां की आंखों के सामने कलेजे के टुकड़े की तलवारों और चाकुओं से हत्या कर डाली। ये खूनी मंजर देखकर हर कोई सिहर उठा।
वारदात शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे की है। गांव बापोड़ा निवासी सोमबीर (30) अपनी पत्नी पूजा (26) और दो मासूम बच्चे आर्यन (2) और बेटी मूनिया (सवा साल) के साथ घर पर था। अचानक ही बाहर दरवाजा एक धमाके के साथ टूटने की आवाज सुनाई दी। जब सोमबीर बाहर निकला तो उसे दो लोगों ने पकड़ लिया। इसी दौरान उसकी पत्नी के पास सो रहे दो मासूम बच्चों को भी आरोपियों ने छीनकर जमीन पर पटक दिया और फिर उसके पति को बाहर खींचकर ले जाने लगे तो दोनों मासूम बच्चों को पूजा ने स्टोर में छिपाकर उनकी जान बचाई।
विज्ञापन


सोमबीर के साथ गली में हत्यारों ने काफी देर तक खूनी खेल खेला, मगर चीख-पुकार सुनने के बाद भी किसी के दिल में उसे बचाने की न तो हिम्मत दिखाई न रहम जागा। हत्यारों ने सोमबीर को तलवारों, चाकुओं और मांस काटने वाले बुगदा से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर डाला। उसे एक गली से दूसरी गली घसीटा गया। इसके बाद मुख्य गली में ले गए और वहां ले जाकर आरोपियों ने सोमबीर के पेट में तलवार घोप डाली। तड़पते बेटे को बचाने आए पिता गोपीराम (50) पर भी तलवारों से हमला कर दिया। इससे उसके दोनों हाथ काट दिए। वहीं तेजधार हथियारों से उस पर भी कई वार किए। इसके बाद बेबस पिता भी अपने बेटे को नहीं बचा पाया। दोनों को बाद में जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई भेजा। वहां सोमबीर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पिता गोपी की गंभीर हालत बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में हो गई थी सुलह, लड़की भगा ले जाने पर सुलग रही थी बदले की आग
सोमबीर का छोटा भाई लाला पड़ोस की एक लड़की को पांच जनवरी को भगा कर ले गया था। इसके बाद मामला काफी गर्म हुआ और पंचायत में बात को सुलझा लिया था। लेकिन लड़की के परिजनों के अंदर बदले की आग सुलग रही थी। सोमबीर की मां कमलेश और पत्नी पूजा ने बताया कि लड़का और लड़की ने भागकर शादी कर ली थी, जिसके बाद उनका उनसे कोई नाता या संपर्क नहीं रहा था। सोमबीर यहां मेहनत मजदूरी कर अपने दो मासूम बच्चों का पेट पाल रहा था और किसी से कोई रंजिश नहीं रखता था। उन्हें इस खूनी खेल की जरा भी भनक नहीं थी।

एक आरोपी पहले भी हत्या मामले में जा चुका था जेल

आरोपी लड़की पक्ष के हमलावरों में एक आरोपी पहले भी हत्या के आरोप में जेल जा चुका था, जबकि इस हत्याकांड में लड़की का भाई और अन्य परिजन भी शामिल बताए जा रहे हैं। एक ही गली में लड़का और लड़की के घर हैं। परिजनों व ग्रामीणों में इस बात का गुस्सा भी है कि सोमबीर ने आखिर किसी का क्या बिगाड़ा था, उसे अपने भाई के गुनाह की सजा आखिर क्यों दी गई। अब मृतक की मां और पत्नी पुलिस प्रशासन से इंसाफ मांग रही हैं।

गांव में बनी है तनाव की स्थिति, भारी पुलिस बल तैनात



सोमबीर हत्याकांड और पिता पर कातिलाना हमला के इस मामले के बाद से ही गांव बापोड़ा की वाल्मीकि बस्ती में तनाव का माहौल है। इसी को लेकर बस्ती में भारी पुलिस बल भी तैनात है। मामला एक ही समुदाय के लड़के और लड़की की भागकर शादी से जुड़ा होने की वजह से भी काफी संवेदनशील बना है।






बापोड़ा में युवक की हत्या और पिता पर कातिलाना हमला मामले की जांच में पुलिस जुटी है। पुलिस ने इस वारदात से जुड़े कुछ आरोपियों को भी राउंडअप किया है। इससे पूछताछ चल रही है। गांव में पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है। - वरुण सिंगला, पुलिस अधीक्षक, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed