फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Solution camp organized in Municipal Council to solve property ID problems

Bhiwani News: प्रॉपर्टी आईडी समस्याओं के निवारण के लिए नगर परिषद में लगाया समाधान शिविर

Thu, 24 Oct 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 24 Oct 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Solution camp organized in Municipal Council to solve property ID problems
नगर परिषद कार्यालय में लगे समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते नगर परिषद इओ राजा राम।
भिवानी। बीडीपीओ कार्यालय में बुधवार को समाधान शिविर का आयोजन सुबह 9 से 11 बजे तक किया गया। जिसमें बीडीपीओ सोमबीर कादयान ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। वहीं दूसरी ओर नगर परिषद कार्यालय में कार्यकारी अधिकारी राजा राम ने समाधान शिविर में शहरवासियों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

समाधान शिविर में उन्होंने स्वामित्व योजना, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशनों से संबंधित मामलों की समस्याएं सुनी। उन्होंने शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए। डीसी महावीर कौशिक ने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से आमजन की शिकायतों का शीघ्र समाधान करने का उद्देश्य है। नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं का शीघ्र समाधान किया जा रहा है। जिले के सभी खंड कार्यालयों तथा नगर परिषद, नगर पालिका कार्यालयों में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वामित्व योजना से संबंधित समस्या को निपटाने के लिए नागरिक खंड एवं विकास पंचायत कार्यालय में तथा शहरी क्षेत्रों से संबंधित प्रॉपर्टी आइडी व अन्य समस्याओं के लिए नजदीकी नगर परिषद या नगर पालिका कार्यालय में अपनी शिकायत दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed