फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Social welfare is the first aim of saints

समाज कल्याण ही संतों का प्रथम ध्येय : संत कंवर महाराज

Mon, 17 Feb 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 17 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Social welfare is the first aim of saints
गांव दिनोद में स्थित राधास्वामी सत्संग लोगों को प्रवचन सुनाते संत कंवर महाराज। 
भिवानी। संतों का प्रथम ध्येय समाज का कल्याण है। संत परमात्मा का ही स्वरूप हैं। परमात्मा की भांति संत भी किसी से भेदभाव नहीं करते। संत का अर्थ सत्य है और सत्य कभी बदलता नहीं। गांव दिनोद में स्थित राधास्वामी सत्संग के मुख्यालय में संत कंवर महाराज ने साध संगत के समक्ष यह वचन फरमाया।
विज्ञापन

संत कंवर महाराज ने कहा कि अपनी शिक्षा और दीक्षा अच्छी रखो। शिक्षा सभ्यता, आदर्शों से और दीक्षा आपको परमात्मा से रूबरू कराती है। इसलिए शिक्षा अच्छे गुरु से लो और दीक्षा सच्चे सतगुरु से लो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर पल चेतो और समय की कद्र करो। कंवर महाराज ने फरमाया कि कर्म बिगाड़ना और सुधारना इंसान के अपने हाथ में है। आपके किये कर्म का दोष आप किसी दूसरे पर नहीं मढ़ सकते। परमात्मा की नजर से कोई नहीं बच सकता। वो सबका लेखा रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रारब्ध कर्म के कारण आपको यह जन्म मिला। इंसानी शरीर मिला। अच्छा घर, कुल मिला। इसका सदुपयोग करो। कंवर महाराज ने कहा कि संत इस दुनिया के समस्त पदार्थों को ही दुखों का असली कारण मानते हैं जबकि हम इसमें सुख खोजते हैं जबकि सच्चा सुख परमात्मा के नाम में ही छिपा है। नाम मिलता है सेवा से और सेवा शुरू होती है घर से। सेवा आपके जगत को बनाती है। आप मुक्ति की नहीं भक्ति की चाह रखो।

उन्होंने फरमाया कि दुनियादारी में रहकर आप भक्ति कमाओ। पर धन और पर त्रिया से नेह न लगाओ। हक की कमाई खाओ। किसी का दिल न दुखाओ। स्वयं की निरख-परख करते रहो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed