फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   So far 41759.98 tonnes have arrived in the nine markets of the district, 32193.70 tonnes have been purchased.

Bhiwani News: जिले की नौ मंडियों में अब तक हुई 41759.98 टन आवक, 32193.70 टन की हुई खरीद

Tue, 15 Oct 2024 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 15 Oct 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
So far 41759.98 tonnes have arrived in the nine markets of the district, 32193.70 tonnes have been purchased.
भिवानी। भिवानी जिले की नौ मंडियों में अब तक किसानों का 41759.98 टन बाजरा की आवक हो चुकी है। जबकि 32193.70 टन बाजरा किसानों से खरीद हो चुका है। इसमें 16873.15 टन बाजरा की उठान कराई जा चुकी है। अकेले भिवानी मंडी में अब तक 60 हजार क्विंटल बाजरा की उठान हो चुकी है। जबकि 80 हजार बाजरा के कट्टे उठान के बगैर मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़े हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को शाम छह बजे तक किसानों को गेट पास दिए गए। शाम तक भिवानी मंडी मेें 572 किसानों के गेट पास काटे गए। ये किसान 14529 क्विंटल बाजरा लेकर पहुंचे। जबकि मंगलवार को सरकारी खरीद एजेंसी ने 690 किसानों का करीब 14 हजार क्विंटल बाजरा की सरकारी खरीद की। वहीं अधिकारी भी मंडियों से बाजरा की उठान में तेजी लाने जुटे हैं। हालांकि आवक तेज होने से मंडियों में किसानों की बाजरा फसल के लिए पर्याप्त जगह का भी अभाव होने लगा है।
विज्ञापन

भिवानी जिला मुख्यालय की मंडी में देर शाम तक किसानों को बाजरा फसल बिक्री के गेट पास दिए गए। शाम छह बजे के बाद भी किसान केंद्र पर बाजरा लेकर आने वाले किसान गेट पास कटाने में जुटे रहे। हालांकि देर शाम तक मंडी में बाजरा की खरीद भी जारी रही। खरीद हुए बाजरा की रात को भराई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुले प्लेटफार्म पर उठान के बगैर 80 हजार बाजरा के बैग
भिवानी जिला मुख्यालय की मंडी में करीब 80 हजार बैग खुले प्लेटफार्म पर पड़े हैं। जिन्हें उठान का इंतजार है। हालांकि करीब 60 हजार क्विंटल यानी एक लाख 20 हजार बैग की उठान हो चुकी है। बावजूद इसके नई आवक की वजह से रोजाना ही हजारों बैग फिर से भरकर तैयार किए जा रहे हैं। इनकी वजह से नई आवक लेकर आने वाले किसानों के लिए भी प्लेटफार्म खाली नहीं बच रहा है। वहीं फुटपाथ पर ही किसान अपनी फसल उतारने पर मजबूर हैं। मंडी बाजरा से अटी पड़ी है। जबकि बाजरा की खुली ढेरियां भी काफी दूर तक फैली हैं।

भिवानी मंडी में मंगलवार को 14 हजार क्विंटल बाजरा की सरकारी खरीद कराई गई है। खरीद के साथ ही लगातार उठान भी कराया जा रहा है। जिन किसानों के सोमवार को गेट पास कटे थे, मंगलवार को उन किसानों की बाजरा फसल खरीद कराई गई है। मंगलवार को आवक हुई बाजरा की बुधवार को खरीद कराई जाएगी। इस दौरान किसान अपनी फसल की अच्छी तरह साफ सफाई कराएंगे।
-गुरुप्रकाश इंचार्ज सरकारी खरीद एजेंसी नई अनाज मंडी भिवानी।




बाजरा खरीद एजेंसी- कुल आवक- खरीद- उठान

हैफेड- 16448.98- 12109.70- 5354.15

एचडब्ल्यूसी- 25311.00- 20084.00- 11519.00

कुल: 41759.98- 32193.70- 16873.15
आंकड़ा टन में है
ये हैं मंडी वार खरीद का ब्योरा
हैफेड की मंडी
मंडी- आवक- खरीद- उठान
जूई- 9259.74- 5974.25- 2570.00

बहल- 1173.00- 1121.65- 641.05
ढिगावा- 3675.34- 2934.50- 1433.30

लोहारू- 1759.90- 1597.80- 564.75
सिवानी- 581.00- 481.50- 145.05
हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन की मंडी

बवानीखेड़ा- 1978- 1861- 900.00
तोशाम- 7420- 7296.00- 4619.00

भिवानी- 15913- 10927.00- 6000.00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed