फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Six special trains will run on various routes today on the occasion of Chhath Puja.

Bhiwani News: छठ पूजा पर विभिन्न मार्गों पर आज होगा छह स्पेशल ट्रेनों का संचालन

Wed, 22 Oct 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 22 Oct 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Six special trains will run on various routes today on the occasion of Chhath Puja.
भिवानी का रेलवे स्टेशन।
भिवानी। छठ पूजा और अन्य त्योहारों को देखते हुए रेलवे द्वारा आज विभिन्न मार्गों पर छह स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण और यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि त्योहारों के समय यात्रियों के बढ़ते भार को ध्यान में रखते हुए स्टेशनों पर विशेष व्यवस्था की गई है। रेलवे उच्च अधिकारी स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मुख्यालय और मंडल स्तर पर वार रूम 24 घंटे सक्रिय हैं। इसके अलावा स्टेशनों के प्रवेश द्वारों पर स्कैनर मशीनों से यात्रियों के सामान की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन


गुरुवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से निम्नलिखित ट्रेनों का संचालन होगा
09733 जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन: 31 अक्तूबर तक प्रतिदिन (31 ट्रिप)
09734 भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन: 31 अक्तूबर तक प्रतिदिन (31 ट्रिप)
04829 जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन: 27 नवंबर तक, जोधपुर से प्रत्येक गुरुवार (09 ट्रिप)
04729 श्रीगंगानगर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन: 23 एवं 30 अक्तूबर, श्रीगंगानगर से प्रत्येक गुरुवार (02 ट्रिप)
04733 भिवानी-अजमेर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन: 23, 24 और 25 अक्तूबर (06 ट्रिप)
04734 अजमेर-भिवानी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन: 23, 24 और 25 अक्तूबर (06 ट्रिप)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed