फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Six inch line of Dobi Booster burst, 500 houses are not getting water supply since last six days, people are suffering without water in summer.

Bhiwani News: डोबी बूस्टर की छह इंची लाइन फटी, छह दिन से नहीं हो रही 500 घरों में पानी की आपूर्ति, गर्मी में पानी बिना लोग बेहाल

Thu, 16 May 2024 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 16 May 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Six inch line of Dobi Booster burst, 500 houses are not getting water supply since last six days, people are suffering without water in summer.
शहर के डोभी तलाब क्षेत्र में डाली जा रही पेयजल पाइप लाइन।
भिवानी। तपिश भरी गर्मी में लोग पीने का पानी नहीं मिलने से बेहाल हैं। शहर के डोबी बूस्टर की छह इंची लाइन को बदली करने की वजह से पिछले छह दिन से डोबी तालाब क्षेत्र के करीब 500 घरों के अंदर पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि बूस्टर की लाइन का मात्र 200 मीटर टुकड़ा बदलने में ही सप्ताह भर लगा दिया है, मगर अभी तक लाइन को चालू नहीं किया है।
विज्ञापन

वीरवार को भी डोबी बूस्टर के पास लोग जुटे और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के खिलाफ रोष जताया। वहीं अधिकारियों का तर्क है कि बूस्टर की 42 साल पुरानी पाइप लाइन जर्जरहाल होकर फट गई थी,जिसे बदलकर लाइन को चालू करा दिया है। डोबी तालाब क्षेत्र निवासी शालु, तारकेश्वर, संजय वशिष्ठ, राखी कुमारी, इंद्रावती ने बताया कि डोबी बूस्टर की मुख्य लाइन एक जगह से फट गई थी। जिसे जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने बदली कराने का काम सप्ताह भर पहले शुरू किया था। पाइप लाइन डाल दी गई है, लेकिन अभी तक इसमें पानी की आपूर्ति नहीं दी है।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी और लाइन बदली करने वाले ठेकेदार रोजाना ही पानी आने के लिए सुबह शाम कह रहा है। पिछले छह दिनों से इलाके के श्याम मंदिर गली, गली नारनौंदिया, मस्तान गली, सेहलान चौक, सुभाष गली खारी कुई क्षेत्र के करीब 500 से अधिक घरों के अंदर पानी की बूंद नहीं पहुंच रही है। गर्मी के मौसम में लोग पीने के पानी को तरस गए हैं। जबकि बिना नहाए ही बच्चे स्कूल जाते हैं और रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी वे दूर दराज से पानी ला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि ठेकेदार काफी सुस्त काम कर रहा है, जिसकी वजह से इलाके में छह दिन से गर्मी के मौसम में लोग प्यास से जुझ रहे हैं। जबकि अधिकारी बहानेबाजी करने पर उतर आए हैं। वीरवार शाम को पाइप लाइन डालने की जगह पर इलाके के लोग एकत्रित हुए और रोष जताया। लोगों ने कहा कि अगर जल्द ही उनके इलाके में पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो फिर वे यहां धरना देकर बैठ जाएंगे। संवाद
हड़ताल के बाद काम पर लौटे आरओ कैंपर संचालक, मिली राहत
वीरवार को शहर में आरओ कैंपर संचालकों ने अपने प्लांट प्रशासन के आश्वासन के बाद चालू कर दिए और शहर के मकानों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर कैंपर आपूर्ति का काम शुरू कर दिया। वीरवार को शहर के बाजारों में कैंपर रखने वाले कर्मचारी गाड़ी लेकर पहुंचे। तपिश भरी गर्मी में कैंपर संचालकों की दो दिन की हड़ताल में ही शहर के मुख्य बाजारों में पानी को लेकर काफी किल्लत रही थी। लेकिन हड़ताल खत्म होने के बाद काम पर लौटने से लोगों को राहत मिली।

डोबी बूस्टर की मुख्य छह इंची पुरानी पाइप को बदलवा दिया है। ये पाइप कई जगह से फट चुकी थी। पाइप लाइन डालने का काम पूरा हो चुका है वहीं लाइन को भी चालू करा दिया गया है। क्षेत्र में पानी की आपूर्ति को लेकर अब कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- सतीशचंद्र, एसडीओ, शहरी पेयजल शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article