फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Six Gram Panchayats of the district declared themselves plastic free.

Bhiwani News: जिले की छह ग्राम पंचायतों ने प्लास्टिक मुक्त होने की घोषणा की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Six Gram Panchayats of the district declared themselves plastic free.
स्वच्छता अभियान चलाते सफाई कर्मचारी।
भिवानी। जिले की छह ग्राम पंचायतों ने गांव को प्लास्टिक मुक्त घोषित कर स्वच्छता की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय चोपड़ा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की गतिविधियां लगातार आयोजित की जा रही हैं और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों के सहयोग से खंड बवानीखेड़ा की पंचायत मिलकपुर, खंड भिवानी की पंचायत ढाणी ब्राह्मणान, खंड लोहारू की पंचायत झांझड़ा श्योराण, खंड कैरू की पंचायत लाडियावाली, खंड सिवानी की पंचायत मोतीपुरा और खंड बहल की पंचायत शहरयारपुर ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत प्लास्टिक मुक्त होने की घोषणा की है।
विज्ञापन

गांव मिलकपुर के सरपंच भीम सिंह ने बताया कि गांव में प्लास्टिक का प्रयोग अत्यधिक हो गया था और उसका कोई उचित प्रबंधन नहीं था। इस समस्या के समाधान के लिए गांव में घर-घर जाकर जागरूकता बढ़ाने का निर्णय लिया गया। स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष अभियान चलाकर प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव को प्लास्टिक मुक्त घोषित करने में स्वच्छ भारत मिशन से दिनेश राठी, पंचायत विभाग से ग्राम सचिव बलजीत, ग्राम पंचायत सदस्यों और समाजसेवी आनंद यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ग्रामीणों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी प्लास्टिक कचरा मिले तो तुरंत ग्राम पंचायत को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed