फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   six cows die, people. docter

छह गायों की मौत, सातवीं की हालत खराब

Tue, 13 Oct 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
six cows die, people. docter
बवानी खेड़ा में रेलवे स्टेशन व अनाज मंडी के समीप गायों का उपचार करते गो सेवक। - फोटो : Bhiwani
बवानीखेड़ा। कस्बा बवानीखेड़ा में रेलवे स्टेशन व अनाज मंडी के समीप आधा दर्जन गाय मर गईं। गाय मरने की चर्चा कस्बे में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन

सूचना पाकर गो सेवक सतपाल शर्मा, हरिकेश, बिजेंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि गाय भूमि पर तड़प रही थी। सभी ने इलाज कर उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन छह गायों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गो सेवक सतपाल शर्मा ने बताया कि देखने से लग रहा था कि सोमवार को गायों ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालांकि जांच के बाद ही असल कारण का पता चल सकेगा। लेकिन छह गायों ने देर शाम दम तोड़ दिया, वहीं सातवीं की हालत मंगलवार को भी गंभीर बनी हुई थी, जिसका इलाज किया जा रहा है। बवानीखेड़ा पशु अस्पताल के डॉ. अमित पुनिया ने बताया कि सोमवार को मृत गायों की जानकारी नहीं मिली, लेकिन मंगलवार को गाय का इलाज किया जा रहा है। अभी पुष्टि नहीं हो पाई है कि गायों के मरने का क्या कारण रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed