फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sisters will take a pledge to stay away from crime by tying Raksha Sutra on the wrist of jailed brother

Bhiwani News: जेल में बंद भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध बहनें लेंगी अपराध से दूर रहने का वचन

Mon, 28 Aug 2023 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 28 Aug 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Sisters will take a pledge to stay away from crime by tying Raksha Sutra on the wrist of jailed brother
जिला कारागार ​भिवानी।
भिवानी। किसी गुनाह में जेल की सलाखों के पीछे पहुंचने वालों को भविष्य में अपराध से दूर रखने के लिए जिला प्रशासन ने सराहनीय पहल की है। रक्षाबंधन पर जेल में बंद भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध बहनें उनसे अपराध से दूर रहने का वचन लेंगी।
विज्ञापन

ये कार्यक्रम न केवल भारतीय परंपराओं से जुड़ा होगा बल्कि अपराध को कम करने की दिशा में भी एक अहम कदम होगा। भिवानी जिला जेल प्रशासन ने रक्षाबंधन पर बहनों के लिए जेल में बंद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने की तैयारी की है। इसके तहत जेल प्रशासन की ओर से ही बहनों को मिठाई, राखी और तिलक का सामान मुहैया कराया जाएगा। भिवानी जिला कारागार में इस समय 657 विचाराधीन पुरुष बंदी हैं। वहीं 290 सजायाफता पुरुष कैदी हैं।
विज्ञापन


भिवानी जिला कारागार में 947 पुरुष बंदियों और कैदियों के लिए रक्षा बंधन पर अपनी बहनों से मिलने का विशेष मौका होगा। महिलाओं व बच्चों की बंदियों व कैदियों से मुलाकात कराने के लिए विशेष व्यवस्था की है। जिला कारागार के एडमिन ब्लॉक में बंदी अपनी बहनों के ठीक सामने होंगे और अपनी कलाई पर प्यारी बहना से रखी भी बंधवाएंगे। उन्हें भेंट के रूप में बंदी सिर्फ एक ही वचन देंगे कि वे भविष्य में किसी भी अपराध से कोई सरोकार नहीं रखेंगे और न ही कोई ऐसा काम करेंगे। इसकी वजह से उन्हें फिर से लौटकर जेल में आना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बहनों के लिए तो ये एक ऐसा भावुक पल भी होगा कि उन्हें पहली बार जेल में आकर अपने भाई को राखी बांधनी पड़ेगी, जबकि हर मौके पर वह हंसी खुशी घर पर आकर ही भाई को राखी बांधकर रक्षाबंधन त्योहार मनाती रही होगी। संवाद

जेल में राखी बांधने के दौरान बहनें हो जाती हैं भावुक

जिला कारागार एक ऐसी जगह है जहां कोई भी आना पसंद नहीं करता। खासकर जब खुशी का मौका हो। मगर बहन अपने भाइयों को इस विपरीत परिस्थिति में भी राखी बांधने आती हैं तो भाई को अचानक सामने देखकर आंखों से आंसू झलक जाते हैं। भावुक होकर फफक पड़ती हैं। ऐसी परिस्थिति में महिलाओं को संभालने के लिए महिला वार्डन भी मौजूद रहेंगी। जो उनका ढांढस बंधाने के साथ राखी बंधवाने की परंपरा को भी पूरा कराएंगी।

जिला कारागार के अंदर होगा उत्सव सा माहौल

जिला कारागार के रक्षा बंधन पर उत्सव सा माहौल होगा। जेल की कैंटीन के अंदर लड्डू की मिठाई तैयार की जाएगी और खाने में भी खास पकवान बनेंगे। 30 अगस्त की सुबह आठ बजे से ही रक्षाबंधन पर बहनें जेल में बंद बंदियों और कैदियों से मुलाकात शुरू कर देंगी। ये मुलाकात तब तक जारी रहेगी जब तक सभी बहनें भाइयों को राखी नहीं बांध लेती। मुलाकात के लिए मौके पर ही रजिस्ट्रेशन भी होगा।




रक्षाबंधन पर्व पर महानिदेशक जेल अकील मोहम्मद के निर्देशानुसार बंदियों व कैदियों के लिए राखी बांधने के लिए बहनों से मुलाकात कराई जाएगी। बहनों को राखी, मिठाई और तिलक का सामान भी जेल प्रशासन मुहैया कराएगा। इस दौरान बहनें अपने भाइयों से राखी बांधकर अपराध से दूर रहने का वचन भी लेंगी।

- सेवा सिंह, अधीक्षक, जिला कारागार भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article