{"_id":"61084a9e8ebc3e83eb63d663","slug":"sirsa-express-will-start-from-7-august-bhiwani-news-hsr6078685155","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 को भिवानी वाया रोहतक और 8 को वाया रेवाड़ी गुरुग्राम होकर तिलकब्रिज जाएगी सिरसा एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 को भिवानी वाया रोहतक और 8 को वाया रेवाड़ी गुरुग्राम होकर तिलकब्रिज जाएगी सिरसा एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। भिवानीवासियों को नई दिल्ली तक हर रोज पहुंचाने वाली सिरसा एक्सप्रेस ट्रेन अब वाया चरखी दादरी-रेवाड़ी गुरुग्राम होकर तिलक ब्रिज जाएगी। सिरसा से हिसार-भिवानी-रेवाड़ी-गुरुग़्राम होकर तिलक ब्रिज तक चलवाने का आदेश जारी हुआ है। भिवानी -रोहतक मार्ग से 4089/4090 यात्री गाड़ी 7 अगस्त से शुरू होगी, जबकि 8 अगस्त से सिरसा एक्सप्रेस वाया रेवाड़ी-गुरुग्राम होकर तिलकब्रिज जाएगी।
तिलकब्रिज से हिसार के लिए सात अगस्त को वाया रोहतक होकर ट्रेन जाएगी, जबकि आठ अगस्त को वाया रेवाड़ी और गुरुग्राम होते हुए ट्रेन तिलकब्रिज पहुंचेगी। ये दो अलग-अलग ट्रेनें हैं, जो रोजाना ही रेल यात्रियों को गंतव्य तक लेकर जाएंगी। हिसार से दिल्ली जंक्शन को जाने वाली यात्री गाड़ी हिसार से सुबह सवा पांच बजे चलेगी। यह ट्रेन हांसी, सातरोड़, हांसी, बवानीखेड़ा, भिवानी, कलानौर, रोहतक के बाद सभी स्टेशनों पर पैसेंजर की तरह ठहराव करते हुए तिलकब्रिज जाएगी। यह ट्रेन सुबह 10 बजे नई दिल्ली जंक्शन पर पहुंचेगी।
वहीं, गाड़ी संख्या 4087 तिलक ब्रिज सिरसा एक्सप्रेस सिरसा से सुबह 2:35 बजे पर चलेगी। यह ट्रेन सिरसा से चलकर भट्ठू, आदमपुर, हिसार, सातरोड़, हांसी, बवानीखेड़ा, भिवानी, चरखी दादरी, कोसली, झाड़ली, रेवाड़ी, गुरुग्राम होते हुए तिलकब्रिज जाएगी। सुबह सवा दस बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। हरियाणा एक्सप्रेस और सिरसा एक्सप्रेस करीब 10 वर्षों तक एक साथ भिवानी से गुजरती थीं, क्योंकि भिवानी रोहतक बड़ी लाइन पर गाड़ियों को दौडना 1982 में शुरू हुआ था। भिवानी एक्सप्रेस नई दिल्ली तक 1983 में वाया रोहतक, बहादुरगढ़, शकूरबस्ती, किशनगंज, सदर बाजार होकर नई दिल्ली तक दौड़ने लगी थी, जबकि हरियाणा एक्सप्रेस दिल्ली से वाया गुरुग़्राम- रेवाड़ी- भिवानी होकर हिसार तक जाती थी। यह सिलसिला 1994 तक चलता रहा। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह ने बताया कि इस ट्रेन के संचालन से संसदीय क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा मिलेगा और उन्हें दिल्ली पहुंचना भी आसान हो जाएगा। वहीं दैनिक रेल यात्री एवं जनकल्याण संघ के प्रधान महाबीर प्रसाद डालमिया ने बताया कि रेलवे विभाग के इस निर्णय को लेकर मंगलवार कसे संगठन सदस्यों की अहम बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें निर्णय लिया जाएगा कि रेलवे के इस फैसले का स्वागत किया जाए या फिर विरोध।