फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Short circuit in the power cable of the administrative building, there was a stir

सीबीएलयू: प्रशासनिक भवन की बिजली केबल में हुआ शॉट सर्किट, मचा हड़कंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Short circuit in the power cable of the administrative building, there was a stir
सीबीएलयू के प्रशासनिक भवन में मंगलवार सुबह अचानक ही बिजली केबल में शॉर्ट सर्किट हो गया। अचानक से हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से सीबीएलयू के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और कर्मचारी ऑफिस छोड़कर बाहर आ गए। शॉर्ट सर्किट होने की वजह से प्रशासनिक भवन की बिजली गुल हो गई, जिसकी वजह से ऑफिशियल कार्य बाधित रहा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 11 बजेे अचानक से बिजली केबल में शॉर्ट-सर्किट हो गया। इसके बाद प्रशासनिक भवन की बिजली गुल हो गई, जिसकी वजह से कंप्यूटर बंद हो गए। कंप्यूटर बंद होने से ऑफिशियल कार्य बाधित रहा और ऑनलाइन काम ठप हो गया। इससे अकाउंट ब्रांच, एग्जाम ब्रांच, रजिस्ट्रार व वीसी ऑफिस के काम बाधित रहे। साथ ही लाइब्रेरी में भी कंप्यूटर बंद रहे। सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग ब्रांच के कर्मचारी प्रशासनिक भवन में पहुंचे। दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद कर्मचारियों ने दोपहर दो बजे तक शॉर्ट सर्किट हुई केबल के हिस्से को बदल कर बिजली आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन

वर्जन:
मौसम खराब होने की वजह से बिजली की लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया था। तकनीकी कर्मचारियों ने खराब केबल के हिस्से को बदल कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-केके शर्मा, सलाहकार, इंजीनियरिंग ब्रांच, सीबीएलयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed