{"_id":"676869ee1fb5fe868100bab4","slug":"shopkeeper-attacked-with-knife-after-asking-for-money-for-scrambled-eggs-case-registered-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-127470-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अंडे की भुर्जी के पैसे मांगने पर दुकानदार पर किया चाकू से हमला, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अंडे की भुर्जी के पैसे मांगने पर दुकानदार पर किया चाकू से हमला, मामला दर्ज
Mon, 23 Dec 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। अंडे की भुर्जी के रुपये मांगने पर तीन युवकों ने दुकानदार पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव चांग निवासी प्रवीन ने बताया कि गांव सैय मोड़ पर अंडे की रेहड़ी लगाता है। उन्होंने बताया कि कल देर रात 3 लड़के उसकी रेहड़ी पर आए। जिनके नाम कालिया, साहिल व लीली हैं। तीनों ने रेहड़ी पर अंडे की भुर्जी बनवाई और वहां बैठकर शराब पीने लगे। जब उनसे अंडे की भुर्जी के पैसे मांगे तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। उनमें से एक युवक ने उसकी रेहड़ी से चाकू उठाकर हमला कर दिया। दुकानदार ने बताया कि आरोपी उसे गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने उसे सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना की सूचना मिलते ही गुजरानी मोड़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की छानबीन की। एचसी राजपाल ने बताया कि सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन प्रवीण के बयान पर आरोपी 3 लड़कों कालिया, साहिल व लीली के खिलाफ मामला दर्ज किया है।