फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   She is accused of misappropriating 1.13 crore rupees in insurance money after her husband's death.

Bhiwani News: पति की मौत के बाद 1.13 करोड़ बीमा राशि हड़पने का आरोप

Fri, 26 Dec 2025 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 26 Dec 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
She is accused of misappropriating 1.13 crore rupees in insurance money after her husband's death.
भिवानी। पति के निधन के तुरंत बाद ही ससुरालजनों की ओर से धोखाधड़ी कर एक करोड़ 13 लाख रुपये की बीमा राशि हड़पने और गाड़ियों पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। पीड़िता उर्मिला देवी ने सिविल लाइन पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है। सिविल लाइन थाना से जांच अधिकारी देवेंद्र के अनुसार, मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा के पास है।
विज्ञापन

गांव लेघां निवासी उर्मिला देवी ने बताया कि उनके पति संदीप का 19 फरवरी 2025 को निधन हो गया। इस दौरान उसके ससुर, ताया ससुर, देवर, देवरानी व सास ने उनकी मानसिक स्थिति का फायदा उठाते हुए विधवा पेंशन, बच्चे की पेंशन और अन्य आर्थिक सहायता दिलाने का झांसा देकर उनसे कोरे कागज, फार्म और बैंक चेक पर हस्ताक्षर करवा लिए। इसके साथ ही उनके आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटोकॉपी पर भी हस्ताक्षर कराए गए।
विज्ञापन

पीड़िता ने कहा कि आरोपियों ने उसके पति के बीमा दस्तावेज, घर में मौजूद सामान और गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया। आरोपियों ने मिलकर बैंक में उसका खाता बिना बताए खुलवाया, जिसमें बीमा राशि और अन्य धनराशि आरटीजीएस के जरिए अपने खातों में ट्रांसफर कर दी। पति की ओर से ली गई कई गाड़ियां भी आरोपी के कब्जे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुर ने अपने खाते में ट्रांसफर कराई राशि :
उर्मिला देवी ने बताया कि अगस्त 2025 में जब उन्होंने अपने ससुर से बीमा राशि के बारे में पूछा, तो उन्हें टाल-मटोल का जवाब मिला। बैंक में जांच करने पर पता चला कि बीमा राशि आरोपी ने अपने खाते में ट्रांसफर कर दी गई थी और उन्होंने अपना नंबर बैंक खाते में दर्ज करवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed