फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sharda dedicated her life to trees and plants

Bhiwani News: शारदा ने पेड़ पौधों को समर्पित किया अपना जीवन

Mon, 24 Mar 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 24 Mar 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sharda dedicated her life to trees and plants
शारदा जाखड़।
बवानीखेड़ा। प्रकृति से प्रेम और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण की मिसाल पेश करते हुए गांव अलखपुरा निवासी शारदा जाखड़ ने अपना पूरा जीवन पेड़-पौधों की देखभाल और हरियाली बढ़ाने के लिए समर्पित कर दिया है। शारदा देवी के इस योगदान को देखते हुए कई सामाजिक संगठनों और प्रशासन ने उन्हें सम्मानित भी किया है।
विज्ञापन

उनकी प्रेरणा से करीब 60 युवा और महिलाएं भी इस अभियान से जुड़कर पेड़-पौधों की देखभाल कर रहे हैं। वहीं शारदा 10 साल में 800 से ज्यादा पौधे लगा चुकी है। 60 वर्षीय शारदा जाखड़ ने बताया कि उनका जन्म जिला फतेहाबाद के गांव बिढ़ई खेड़ा में एक किसान परिवार में हुआ था।
विज्ञापन

बचपन की यादें ताजा करते हुए उन्होंने बताया कि एक बार उनके घर के सामने एक पेड़ गिर गया था। उस पेड़ को फिर से खड़ा करने के लिए उसके भाई ने सहारा दिया। इसके कुछ दिनों के बाद ही वह पेड़ हरा-भरा हो गया। इससे प्रेरणा लेकर उन्होंने अपना जीवन पेड़-पौधों की सेवा में समर्पित करने की ठान ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच एकड़ बंजर भूमि से की पौधरोपण की शुरुआत शारदा ने बताया कि शादी के बाद उन्होंने पेड़-पौधे लगाने की शुरुआत गांव में छाजू राम के कुएं के पास लगभग पांच एकड़ बंजर भूमि से की। उसमें उन्होंने लगभग 500 पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद करनी शुरू की। इसके बाद उन्होंने गांव के खेल के मैदान में 200 की संख्या में अलग-अलग प्रकार के पौधे लगाए। संवाद

2018 में बनाया संगठन
शारदा जाखड़ ने बताया कि उसने निकटवर्ती गांव सिवाना में भी रविदास मंदिर में 50 पौधे लगाए। 5 जून 2018 में पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक महिला जागृति संगठन बनाया। इसमें गांव की 50 से अधिक महिलाएं शामिल की गईं। इसके बलबूते पर अनेकों स्थानों पर पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पेड़-पौधे लगाए गए।


सीएम सैनी के हाथों भी मिल चुका सम्मान
शारदा देवी के इस योगदान को देखते हुए 15 अगस्त 2018 को जिला प्रशासन की तरफ से उन्हें सम्मानित किया गया। पर्यावरण प्रेमी शारदा जाखड़ को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से भी सम्मानित किया जा चुका है। वहीं शारदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हाथों भी सम्मानित हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed