{"_id":"6962a2315e259b7dba0eb507","slug":"sewerage-lines-are-being-cleaned-with-the-help-of-super-sucker-machines-even-at-night-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-145179-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रात के समय भी सुपर सकर मशीन से की जा रही सीवरेज लाइन की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रात के समय भी सुपर सकर मशीन से की जा रही सीवरेज लाइन की सफाई
विज्ञापन
हांसी गेट पर रात के समय बंद सीवरेज को खोलती सुपर शकर मशीन।
भिवानी। शहर में सीवरेज समस्या के समाधान के लिए रात के समय भी सुपर सकर मशीन से सीवरेज लाइनों की सफाई की जा रही है। डीसी साहिल गुप्ता के सख्त निर्देश के बाद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने दिल्ली से सुपर सकर मशीन मंगवाई हैं।
इन मशीनों के जरिए गाद और मिट्टी से जाम हुई सीवरेज लाइनों की सफाई की जा रही है जिससे आने वाले समय में मुख्य लाइनों में जाम होने की समस्या से राहत मिलेगी। मानसून के दौरान हुई भारी बारिश के कारण सीवरेज लाइनों में मिट्टी और कचरा जमा हो गया था जिससे मेन होल से गंदा पानी ओवरफ्लो होने लगा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। डीसी साहिल गुप्ता ने इस पर संज्ञान लेते हुए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुपर सकर मशीन से बंद लाइनों को खोला जाए।
सुपर सकर मशीन द्वारा न केवल दिन में बल्कि रात के समय भी सीवरेज लाइनों की सफाई की जा रही है। फिलहाल हांसी गेट क्षेत्र में काम जारी है। विभाग के अनुसार शहर के उन सभी क्षेत्रों में जहां सीवरेज लाइनों में जाम होने की समस्या है वहां सफाई करवाई जाएगी। इससे न केवल जाम की समस्या से राहत मिलेगी बल्कि नागरिकों की परेशानियां भी कम होंगी। विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि सीवरेज सिस्टम दुरुस्त और सुचारू रूप से काम करता रहे।