फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sewer lines are being cleaned with the Super Sucker machine imported from Delhi.

Bhiwani News: दिल्ली से मंगाई सुपर सकर मशीन से की जा रही सीवर लाइनों की सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Sewer lines are being cleaned with the Super Sucker machine imported from Delhi.
कृष्णा कॉलोनी क्षेत्र में सुपर शकर मशीन से सफाई करते कर्मी।
भिवानी। समाधान शिविर में सामने आई सीवरेज समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने दिल्ली से सुपर सकर मशीन मंगवाकर बंद सीवर लाइनों की सफाई शुरू कर दी है। कृष्णा कॉलोनी में रातों-रात सीवरेज लाइन खुलवा दी गई और लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

समाधान शिविर में कृष्णा कॉलोनी के निवासियों ने अपने क्षेत्र में सीवरेज लाइन बंद होने की समस्या रखी थी। इसी तरह बैंक कॉलोनी और राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज क्षेत्र में भी सीवरेज लाइन ब्लॉक होने की शिकायत सामने आई थी। डीसी साहिल गुप्ता ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए कि दिल्ली से सुपर सकर मशीन मंगवाकर सीवरेज लाइनों की सफाई करवाई जाए।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास धनखड़ ने बताया कि फिलहाल सुपर सकर मशीन को रोहतक रोड स्थित बैंक कॉलोनी क्षेत्र में लगाया गया है, जहां की समस्या भी समाधान शिविर में उठाई गई थी। इसके बाद राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज क्षेत्र की मुख्य सीवर लाइन की सफाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर के किसी भी क्षेत्र से सीवरेज संबंधी समस्या सामने आने पर विभाग का प्रयास रहता है कि उसका जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed