{"_id":"672f9c2d334c41e6060862c6","slug":"sewer-line-shifting-work-accelerated-after-mps-ouster-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-125446-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सांसद की झाड़ के बाद सीवर लाइन शिफ्टिंग का काम हुआ तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सांसद की झाड़ के बाद सीवर लाइन शिफ्टिंग का काम हुआ तेज
Sat, 09 Nov 2024 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 09 Nov 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
कृष्णा कॉलोनी में स्थित निर्माणाधीन पुल।
भिवानी। सांसद धर्मबीर सिंह की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को झाड़ के बाद दिनोद रोड रेलवे ओवरब्रिज में सीवर लाइन शिफ्टिंग का काम तेज हो गया है। संकरी जगह में खोदाई नहीं हो पाने की वजह से जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने यहां ड्रिलिंग के जरिये सीवर लाइन डालने का काम शुरू किया है। जिसके लिए बड़ी ड्रिलिंग मशीनें भी आ चुकी हैं। दिनोद रोड रेलवे ओवरब्रिज निर्माण करीब ढाई साल से धीमी गति से चल रहा है।
दिनोद रोड के जीतुवाला फाटक 52-सी पर करीब 600 मीटर लंबे रेलवे ओवरब्रिज निर्माण काम चल रहा है। जीतुवाला रेलवे फाटक लाइन पार छोर पर कुछ हिस्से में सीवर लाइन को शिफ्ट किया जाना है। इसकी वजह से ये काम करीब छह माह से लटका है। पहले चुनाव की वजह से टेंडर नहीं हो पाए थे। अब टेंडर हुए हैं तो संकरी जगह की वजह से काम शुरू नहीं हो पाया।
पीडब्ल्यूडी ने पुल निर्माण में आड़े आने वाले अवैध कब्जों को तुड़वाया था, वे लोग फिर से काबिज हो गए थे। ऐसे में काम में भी दिक्कतें आ रही हैं। लेकिन सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने पुल परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को झाड़ लगाई और पुल निर्माण में देरी पर अधिकारी से हर्जाना वसूलने के आदेश दिए। इसके बाद काम तेज हुआ है। यहां के लोग भी पुल निर्माण का काम पूरा कराए जाने को लेकर कई बार अनिश्चितकालीन धरना दे चुके हैं।
विज्ञापन
सीवर लाइन शिफ्टिंग का वर्क ऑर्डर हो चुका है। संबंधित एजेंसी ने काम भी शुरू कर दिया है। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द सीवर लाइन को शिफ्ट करा दिया जाएगा।
- सुनील कुमार रंगा, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।