फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Severe cold continues, relief from decreasing level of pollution

Bhiwani News: ठंड के तीखे तेवर जारी, प्रदूषण के घटते स्तर से राहत मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Severe cold continues, relief from decreasing level of pollution
खेतों में खड़ी फसल और छाया हल्का कोहरा ।
भिवानी। ठंड के तीखे तेवर बरकरार है। बुधवार को भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। इसके कारण लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पाई। बाहरी क्षेत्र में कोहरा छाया रहा। जिस कारण चालकों को दिन में भी अपने वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। राहत की बात ये रही की मंगलवार को प्रदूषण की स्तर खतरनाक स्तर पार करके 362 पार चला गया था, वह बुधवार को 162 पर आ गया।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 11.7 और न्यूनतम 7.7 रहा। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को न्यूनतम तापमान में लगभग एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री था। वीरवार को अधिकतम तापमान 11.4 और न्यूनतम 6.9 रहने की संभावना है। ऐसे में जैसे-जैसे शीतलहर बढ़ रही है न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया तो पाला पड़ने की आशंका बन जाती है। ऐसे में रबी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। सबसे ज्यादा सब्जियों को नुकसान पहुंचने की आशंका बन जाएगी।
विज्ञापन

दिन में धूप नहीं निकलने से रात के तापमान में कमी रहती है। जिस कारण रात में ओस पड़ रही है। कृषि विभाग के अनुसार यह मौसम फिलहाल गेहूं और सरसों की बढ़ोतरी के लिए काफी उपयुक्त है। वहीं अगर कोहरा ज्यादा छाया रहा है तो फसलों में आंशिक रूप से नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड से बचाव के कपड़ों की बढ़ी मांग
जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, बाजार में ठंड से बचाव के कपड़ों की मांग भी बढ़ी है। वस्त्र विक्रेता कुलदीप, विजय, हर्ष का कहना है कि ठंड बढ़ने के साथ सीजन में तेजी आई है। सबसे ज्यादा मांग जैकेट, मफलर, कैप और दस्तानों की है।
अलाव जला ठंड से किया बचाव
धूप नहीं निकलने से लोग ठंड से बचाव करने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए। शहर में जगह-जगह लोग आग जलाकर हाथ सेंकते रहे। अजय, संजय, अनिल आदि का कहना है कि इस ठंड में काम ही नहीं बन रहा। हाथ ठंड के कारण अकड़ गए हैं। आग पर हाथ सेंककर वे ठंड से बचाव कर रहे है।

घटते प्रदूषण के स्तर ने सांसों को दी राहत
एकतरफ ठंड बढ़ रही है, दूसरी तरफ बुधवार को प्रदूषण इंडेक्स ने थोड़ी राहत पहुंचाई। मंगलवार को प्रदूषण का स्तर 362 यानि खतरनाक स्तर पर पहुंच गया था। बुधवार को यह 162 पर आ गया।
ठंड में ऐसे करें बचाव
गर्म पानी का सेवन करें।
जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें।
ठंड से बचाव के गर्म वस्त्र पहनें।
गर्म पेय पदार्थ और गर्म भोजन का सेवन करें।
महिलाएं वस्त्र धोते समय पानी को गुनगुना कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed