फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Seven dengue patients were found in five days, the number was 43

पांच दिन में डेंगू के सात मरीज मिले, संख्या हुई 43

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Seven dengue patients were found in five days, the number was 43
भिवानी। जिले में पिछले पांच दिन में डेंगू के सात नए मरीज सामने आए हैं। इसके बाद जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 43 हो गई है। मंगलवार को डेंगू जांच के 10 सैंपल जिला नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट 24 घंटे में आएगी। वहीं मलेरिया का अब तक एक मरीज मिला है, जोकि स्वस्थ हो चुका है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से बचाव के लिए एंटी लारवा व फीवर मास सर्वे चलाया हुआ है, जिसमें 142 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हुई है। डेंगू की जांच के लिए अब तक 754 सैंपल लिए हैं, जिनमें से 43 की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। वहीं मलेरिया की जांच के लिए 134014 ब्लड स्लाइड बनाई है, जिसमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक शहरी क्षेत्र में बैंक कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, पटेल नगर, विद्यानगर, डाबर कॉलोनी, सेक्टर 13, शिवनगर, हनुमान गेट, भारत नगर, हांसी गेट, हाउसिंग बोर्ड में मरीज मिले हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में गांव खरक कलां, राजपुरा खरकड़ी, झांवरी, बापोड़ा, देवसर, धीराना, पालुवास, किरावड़, धनाना व तोशाम से मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

शहर में इन स्थानों पर करवाई फॉगिंग
डेंगू से बचाव के लिए नगर परिषद कर्मचारियों ने सेक्टर 13, सेक्टर 23, नेहरू कॉलोनी, लेबर कॉलोनी, लोहड़ चौपड़ा, भारत नगर, नीम चौक, बाग कोठी, ताइयान पाना, एमसी कॉलोनी, फ्रेंडस कॉलोनी, न्यू हाउसिंग बोर्ड, आदर्श नगर में फॉगिग करवाई। इसके अलावा बाबा नगर, न्यू बस्ती, सीआईडी ऑफिस, कोर्ट रोड, पटवार खाना, हालु मोहल्ला, उत्तम नगर, दादरी गेट, रामलीला ग्राउंड, नेकीराम सभागार, किरोड़ीमल पार्क राजीव कॉलोनी, डीसी ऑफिस, एसपी ऑफिस, न्यायिक परिसर, जगत कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, महाराणा प्रताप कॉलोनी, राम नगर, बीटीएम कॉलोनी आदि जगहों पर फॉगिंग करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू से बचाव के लिए प्रत्येक नागरिक को सावधानी रखनी जरूरी है। अपने घर व आसपास के क्षेत्र में पानी जमा न होने दें। साथ ही सप्ताह में एक दिन ड्राई डे अवश्य बनाएं। डेंगू मच्छर का लारवा मिलने पर अब तक 1604 घरों में नोटिस जारी किया है। नागरिकों से अपील है कि डेंगू के लक्षण मिलने पर जांच जरूर करवाएं।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed