फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sesame seeds will provide relief from cold, cough and body ache in winter.

Bhiwani News: सर्दियों में तिल से मिलेगी नजला, खांसी और बदन दर्द में राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sesame seeds will provide relief from cold, cough and body ache in winter.
राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल भिवानी।
भिवानी। सर्दियों में शीतलहर के बीच पुराना नजला, सांस, अस्थमा, गठिया व जोड़ो के दर्द की शिकायतें मरीजों में बढ़ गई हैं। ऐसे में आयुर्वेदिक पद्धति में रसोई चिकित्सा में प्रयोग होने वाला तिल इन बीमारियों के लिए रामबाण साबित हो रहा है। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के ओपीडी विभाग में कार्यरत योग चिकित्सक डॉ. निशा ने बताया कि सर्दियों में शरीर दर्द और गठिया रोगी अधिक प्रभावित होते हैं। बुजुर्ग लोगों को ठंडी हवा सबसे अधिक नुकसान पहुंचाती है। ऐसे में तिल का सेवन खांसी और नजला में राहत देता है।
विज्ञापन

तिल के तेल को लौंग के साथ गर्म करके दर्द निवारक तेल तैयार किया जा सकता है। इस तेल से मसाज करने पर शरीर के दर्द में आराम मिलता है। इसके अलावा तिल के लड्डू बनाकर खाना भी सर्दियों में फायदेमंद रहता है। तिल के बीज विटामिन बी और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में मदद करते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने पर सामान्य सर्दी, खांसी और वायरल संक्रमण से बचाव होता है। गठिया रोगी भी तिल का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन



शरीर में खून का सर्कुलेशन करता है तिल का तेल
तिल का तेल गर्म तासीर का होता है। सर्दियों में बदन और जोड़ो के दर्द में इसकी मसाज की जा सकती है। यह तेल शरीर में गर्माहट लाता है और खून का सर्कुलेशन सुधारता है। पित्त प्रकृति वाले लोग इसका सेवन सीमित मात्रा में करें अन्यथा एसिडिटी और पेट में जलन हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में आ रहे प्रतिदिन 150 मरीज
पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज के ओपीडी विभाग में खांसी और नजला के औसतन 150 मरीज प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। इसके अलावा हड्डी रोग विशेषज्ञ ओपीडी में भी बदन और जोड़ो के दर्द के मरीज आते हैं। चिकित्सक मरीजों को सर्दियों में उचित खान-पान और स्वास्थ्य सावधानियों की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed