भिवानी। आयुष विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल की आयुष विंग में शुक्रवार को प्राकृतिक चिकित्सा दिवस मनाया। इस दौरान सेमिनार एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा कच्ची सब्जियों को आहार में शामिल करना चाहिए।
प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ सुनील शर्मा ने आहार की मात्रा पर ध्यान देकर भोजन करने की सलाह दी। डॉ. अर्चना श्योराण, जिला प्रोग्राम मैनेजर ने आंवला, गाजर, टमाटर, मूली, अदरक, लहसुन इत्यादि पर प्रदर्शनी के माध्यम से आयुष विभाग में आने वाले मरीजों एवं आमजन को जानकारी दी। सेमिनार में पर डॉ. निशा खट्टर ने खाद्य पदार्थों के उचित सेवन एवं शरीर के दर्द निवारण, एनिमिया, चेहरे की कांति एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने संबंधी जानकारी दी।
आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय वैद ने सेमिनार में पहुंचे सभी चिकित्सा अधिकारियों, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं आमजन को प्राकृतिक चिकित्सा दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. संजय वैद, डॉ. हरेंद्र राणा, डॉ. अर्चना श्योराण, डॉ. संदीप मलिक, डॉ. निशा खट्टर, डॉ. सोनल, डॉ. निशा यादव, गजानंद, कविता, रोशनी, अजय सांगवान, राजेश, भारती शर्मा, मंजू, राजेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।