फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Selfie corner made to stop copying

नकल रोकने के लिए बनाया सेल्फी कॉर्नर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Selfie corner made to stop copying
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में सेल्फी कॉर्नर बनाकर विद्यार्थियों को नकल जैसी बुराई से दूर रहने ? - फोटो : Bhiwani
लोहारू। सोमवार को परीक्षा केंद्र राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारू में विद्यार्थियों को नकल रोकने के लिए जागरूक किया। कमल शर्मा विज्ञान अध्यापक ने सेल्फी कॉर्नर की स्थापना की। इस सेल्फी कॉर्नर में समाज के लिए एक संदेश था। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों से इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आज के युवाओं में सेल्फी लेने का चलन है। इसलिए वे यहां सेल्फी लेंगे तो उनके मस्तिष्क पर नकल उन्मूलन का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस अनोखे सेल्फी कॉर्नर को देखकर बच्चे बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने नकलमुक्त परीक्षा करने की शपथ ली। कमल शर्मा के इस कार्य की हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के उपप्रधान (लोहारू) संजय सैनी ने फोन करके सराहना की। इस अवसर पर शीला, राकेश, सुमित, पवन कुमार, महेश कुमार, जयवीर सिंह, राजेश कुमार उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed