फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Security will increase at the bus stand, control will be imposed on troublemakers, and four staff members including an ASI will be deployed at the police station.

Bhiwani News: बस स्टैंड पर बढ़ेगी सुरक्षा, हुड़दंगियों पर लगेगी लगाम, पुलिस चौकी में एएसआई समेत चार कर्मचारी तैनात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Security will increase at the bus stand, control will be imposed on troublemakers, and four staff members including an ASI will be deployed at the police station.
बस स्टैंड परिसर में स्थापित की गई पुलिस चौकी।  
अशोक भारद्वाज
विज्ञापन

भिवानी। अब शहर के बस स्टैंड पर हुड़दंग और अपराध करने वालों की खैर नहीं है। यात्रियों की सुरक्षा और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए बस स्टैंड पर पुलिस चौकी स्थापित की गई है। इससे न केवल यात्रियों को सुरक्षित माहौल मिलेगा, बल्कि चोरी जैसी घटनाओं पर भी लगाम लगेगी।
बस स्टैंड पर बनाए गए इस चेक पोस्ट में एक एएसआई सहित कुल चार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जिनमें दो महिला पुलिसकर्मी भी शामिल होंगी। लंबे समय से बस स्टैंड पर पुलिस चेक पोस्ट की अनुपस्थिति के कारण चोरों और असामाजिक तत्वों को खुलेआम वारदातों को अंजाम देने का मौका मिल जाता था। शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी समय-समय पर यहां पुलिस चौकी की मांग की थी, जिसे अब प्रशासन ने अमल में लाकर यात्रियों को राहत दी है।
विज्ञापन

छात्र गुटों के झगड़े और चोरी की वारदातों पर लगेगा लगाम
शहर के सामान्य बस स्टैंड पर लंबे समय से पुलिस चेक पोस्ट न होने के कारण आए दिन झगड़े और चोरी की घटनाएं आम हो गई थीं। सबसे अधिक झगड़े छात्र गुटों के बीच होते थे, जिससे यात्रियों को असुविधा और असुरक्षा का सामना करना पड़ता था। चूंकि बस स्टैंड शहर से बाहर स्थित है, इसलिए वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी आसानी से शहर से भाग जाते थे, जिससे पुलिस के लिए उन्हें पकड़ना चुनौतीपूर्ण हो जाता था। इसके अलावा, जेबकतरे और सामान चुराने वाले गिरोह भी यहां सक्रिय रहते थे। आए दिन किसी न किसी यात्री की जेब कटने या सामान चोरी होने की घटनाएं सामने आती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी समस्याओं को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने जिला पुलिस अधीक्षक से बस स्टैंड पर चेक पोस्ट बनाने की मांग की थी। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने बस स्टैंड पर बने पैक्ड फूड कॉर्नर के पास खाली पड़ी दुकानों में एक पुलिस चेक पोस्ट स्थापित कर दी है। इस चेक पोस्ट में एक एएसआई सहित चार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिनमें दो महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। संवाद
-------------------------------------
सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बस स्टैंड पर चक्कर लगाएंगे पुलिस कर्मी
बस स्टैंड पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए दिनभर पुलिस कर्मी चक्कर लगाते रहेंगे। जिससे यात्रियों का सामान भी सुरक्षित रहेगा। साथ ही, अपराध में भी कमी आएगी। वहीं चोरी करने में शामिल होने वाली अपराधी महिलाओं से निपटने के लिए महिला पुलिस कर्मी मोर्चा संभालेगी।

---------------------------------------
वर्सन :: 27
बस स्टैंड पर यात्रियों की सुरक्षा व आए दिन होने वाले झगड़ों से निपटने के लिए पुलिस चेक पोस्ट स्थापित किया गया है। पुलिस चेक पोस्ट बनने से यात्रियों को सुरक्षा मिलेगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए रोडवेज प्रशासन हमेशा तत्पर है। - दीपक कुंडू, जीएम, भिवानी डिपो
--------------------------------------
वर्सन :: 23
जिले में शांतिपूर्ण माहौल स्थापित करना ही पुलिस की जिम्मेदारी है। जिले में कहीं भी किसी के साथ किसी तरह की कोई अनहोनी न हो इसके लिए जिला पुलिस हमेशा तैयार रहती है। इसी उद्देश्य से बस स्टैंड पर यात्रियों को सुरक्षित माहौल देने के लिए चेक पोस्ट स्थापित किया गया है।
- मनबीर सिंह, एसपी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed