फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Security agencies check bus stands, hotels and restaurants

सुरक्षा एजेंसियों ने बस स्टैंड, होटल और रेस्तरां जांचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Security agencies check bus stands, hotels and restaurants
36 फोटो गणतंत्र दिवस को लेकर बस स्टैंड पर गुप्तचर विभाग व जिला पुलिस की संयुक्त टीम बस स्टैंड पर आन? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा जांच एजेंसियां अभी से सतर्क हो गई हैं। बुधवार को आईजी की टीम ने गुप्तचर विभाग व जिला सुरक्षा शाखा अधिकारियों के साथ लोकल पुलिस को लेकर सार्वजनिक स्थलों पर जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान वहां पर सुरक्षा मानक भी जांचे और संदिग्ध लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई। टीम ने बस स्टैंड व इसके आसपास के लॉज और रेस्टोरेंट के अलावा गेस्ट हाउसों में पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान सुरक्षा को लेकर भी जरूरी हिदायतों व दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सीआईडी जिला कार्यालय के इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में आईजी टीम, सुरक्षा शाखा व औद्योगिक पुलिस थाना एसएचओ बलदेव के साथ बुधवार दोपहर बाद बस स्टैंड पर पहुंचे। जहां आने जाने वाले यात्रियों के अलावा बसों में मुसाफिरों के सामान की जांच की गई। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों को भी सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि के संबंध में तुरंत पुलिस को सूचना देने की हिदायतें दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईडी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि 26 जनवरी गणतंत्र कार्यक्रम को लेकर सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया गया है। ये अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों की जांच की जाएगी और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड क्षेत्र के आसपास खुले सभी होटल, रेस्टोरेंट व लॉज के मालिकों को आने जाने वालों का रिकार्ड अपडेट रखने और संस्थान में सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में रखने की सख्त हिदायतें दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed