फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sector 23 million to improve roads

दो करोड़ से सुधरेंगी सेक्टर 23 की सड़कें

Sat, 12 Dec 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Sat, 12 Dec 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
Sector 23 million to improve roads
भिवानी। पिछले लंबे समय से सेक्टर 23 की खस्ताहाल सड़कों के लिए हुडा व प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगा रहे सेक्टर वासियों के लिए अच्छी खबर है। फरवरी मार्च महीने में सेक्टर वासियों को खस्ताहाल सड़कों से निजात मिलेगी। हुडा प्रशासन ने सेक्टर 23 की सड़कों की हालत सुधारने के लिए दो करोड़ का बजट मंजूर किया है। हुडा अधिकारियों का कहना है कि फरवरी माह में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पिछले करीब सात-आठ सालों से सेक्टर 23 के लोग खस्ताहाल सड़कों से परेशान है। जलभराव के कारण सड़कें गांव की पगडंडी जैसी बनी है। सेक्टर वासी परेशान है और कभी कभी हुडा अधिकारियों तो कभी प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंप सड़कें बनाने की गुहार लगाई। आखिरकार सेक्टर वासियों की सुनवाई हुई। स्थानीय हुडा अधिकारियों की ओर से सेक्टर की सड़कें सुधारने के लिए भेजे गए प्रपोजल को मंजूर कर लिया है। सड़कों के लिए दो करोड़ का बजट मंजूर किया गया है। अब हुडा अधिकारी इसके लिए टेंडर आमंत्रित कर रहे है और जल्द ही टेंडर छोड़े जाएंगे। पूरे सेक्टर की सड़कों की हालत सुधारी जाएंगी और उम्मीद है कि मार्च तक सेक्टर वासियों को नई सड़कें चलने को मिलेंगी।
विज्ञापन

बनाई जाएगी नई लेयर
प्लानिंग के तहत वर्तमान सड़क पर ही नियमानुसार तारकोल कंकरीट की नई लेयर डाली जाएगी। गड्ढे भरे जाएंगे। लोगों की कही ऊंची कहीं नीची बनाने की शिकायत न रहे, इसके लिए सभी का लेवल एक समान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह माह से सेक्टर 13 वासियों को सड़कों का इंतजार
खस्ताहाल सड़कों से निजात के लिए करना होगा इंतजार
- मंजूरी के इंतजार में 5.40 लाख का अस्टिमेट, 1831 स्क्वेयर मीटर की बनाई जानी है
भिवानी। जर्जर सड़कों से सेक्टर 23 के बांशिदों को तो राहत मिलने की उम्मीद बंध गई, लेकिन सेक्टर 13 में रहने वाले लोगों को अभी और इंतजार करना होगा। छह माह पहले सेक्टर 13 की सड़कों में बने गड्ढे भरने के लिए रोड डाले गए थे मगर अब तक सड़क नहीं बनी है। रोडों के कारण हर रोज हादसे हो रहे है। विभाग अधिकारियों की दलील है कि एस्टीमेट भेजा हुआ है और मंजूरी का इंतजार है।
बार-बार की शिकायतों के बाद वर्ष 2012-13 में सेक्टर 13 की सड़कों का निर्माण किया गया था। मगर बरसात में सारी सड़क धूल गई और सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। नियमानुसार ठेकेदार की चार साल तक देख-रेख की जिम्मेवारी थी। सड़के टूटने के कारण ठेकेदार पर 16 लाख की पेनाल्टी लगाई। इसके बावजूद भी सड़कों की हालत नहीं सुधरी। खस्ताहाल सड़कों की शिकायत लेकर सेक्टरवासी पब्लिक यूटीलिटी कोर्ट पहुंचे तो हुडा अधिकारियों जल्द निर्माण की बात कही। इसके लिए सड़क में बने गड्ढ़ों में रोडे डलवाए गए। मगर उसके बाद सब भूला दिया। पिछले छह माह से सेक्टर वासी सड़कें बनने का इंतजार कर रहे है।

वर्जन::::
सेक्टर 23 की सड़कों के निर्माण के लिए भेजा करीब दो करोड़ का एस्टीमेट मंजूर हो गया है और फरवरी-मार्च में सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सेक्टर 13 की सड़कों के लिए करीब 5.40 लाख का एस्टीमेट बनाकर मंजूरी के लिए भेजा हुआ है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण करवाया जाएगा।
नरेश शर्मा, एसडीई, हुडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed