{"_id":"690900f8cba03452810b1296","slug":"secondary-education-and-open-school-supplementary-exam-results-declared-fatehabad-tops-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-142011-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सेकेंडरी शैक्षिक व मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम घोषित, फतेहाबाद रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सेकेंडरी शैक्षिक व मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम घोषित, फतेहाबाद रहा अव्वल
Tue, 04 Nov 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सितंबर-अक्तूबर में आयोजित सेकेंडरी शैक्षिक एवं मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देख सकते हैं।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सेकेंडरी शैक्षिक पूरक परीक्षा में कुल 5,290 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे जिनमें से 2,438 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इस परीक्षा का कुल परिणाम 46.09 प्रतिशत रहा। वहीं 2,630 परीक्षार्थियों की कम्पार्टमेंट और 222 की असेंसल रिपीट आई है।
डॉ. पवन कुमार ने बताया कि परीक्षा में शामिल 3,309 छात्रों में से 1,483 छात्र 44.82 प्रतिशत पास दर के साथ सफल हुए जबकि 1,981 छात्राओं में से 955 छात्राएं 48.21 प्रतिशत पास दर के साथ उत्तीर्ण हुईं। जिलास्तर पर फतेहाबाद ने 65.27 प्रतिशत पास दर के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि झज्जर 25.42 प्रतिशत के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा।
विज्ञापन
सेकेंडरी मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम 54.31 प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में कुल 11,453 परीक्षार्थी शामिल हुए जिनमें से 6,220 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए और 5,233 की रि-अपीयर आई है। परीक्षा में शामिल 6,716 छात्रों में से 3,593 छात्र 53.50 प्रतिशत पास दर के साथ सफल हुए जबकि 4,737 छात्राओं में से 2,627 छात्राएं 55.46 प्रतिशत पास दर के साथ उत्तीर्ण हुईं। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि जो परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिका की पुनः जांच करवाना चाहते हैं वे परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन के अंदर निर्धारित शुल्क के साथ बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।