फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Second arrested for getting job in railway

रेलवे में नौकरी लगवाने के मामले में दूसरा गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
Second arrested for getting job in railway
भिवानी। भारतीय रेलवे में रुपये लेकर नौकरी लगवाने के मामले में भिवानी पुलिस ने दूसरा आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी सात लाख रुपये लेकर रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करते थे।
विज्ञापन

गांव चनाना निवासी महेंद्र सिंह ने सिवानी पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया था कि कुछ लोगों ने उसे बताया था कि वे भारतीय रेलवे में पैसे लेकर नौकरी लगवाते हैं। आरोपियों ने उसे भी अपने झांसे में ले लिया। उसके बेटे को रेलवे में नौकरी लगवाने के लिए सात लाख रुपये लिए थे। महेंद्र ने पुलिस को बताया कि आरोपी महिला अन्नू के बैंक खाते में सात लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे, लेकिन आरोपी उसे उसके बेटे को नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसे टालते रहे। आरोपियों ने उसके बेटे की कोई नौकरी नहीं लगवाई और न ही उसके रुपये लौटाए। इस संबंध में उसने शिकायत पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। सिवानी पुलिस थाने के एएसआई कृष्ण कुमार ने एक आरोपी को रोहतक से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नरेश निवासी शिव कॉलोनी रोहतक हाल अशोक विहार गुरुग्राम के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी नरेश ने बताया कि वह अन्य आरोपियों के साथ मिलकर महेंद्र से फोन पर रेलवे विभाग में सीईओ बनकर बात कर उसके बेटे को रेलवे में भर्ती कराने का झांसा दिया करता था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड पर हासिल किया। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed