{"_id":"69694bf88b2929e4ac01d6f2","slug":"second-accuse-arrested-in-mohit-suicide-case-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-145406-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मोहित आत्महत्या मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मोहित आत्महत्या मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
Fri, 16 Jan 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
-आरोपियों के दबाव में आकर 28 अप्रैल को मोहित ने की थी आत्महत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। सदर पुलिस थाना की टीम ने मोहित आत्महत्या मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गांव मानहेरू निवासी बिजेंद्र ने सदर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि 22 अप्रैल 2025 को उसका आरोपियों के साथ झगड़ा हो गया था। इसके उपरांत आरोपी उसके बेटे मोहित को नशा व अन्य अवैध गतिविधियों से जुड़े कार्य करने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। आरोपियों द्वारा अवैध गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर किए जाने के कारण मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर मोहित ने 28 अप्रैल को आत्महत्या कर ली।
शिकायत के आधार पर सदर पुलिस थाना भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। सदर पुलिस थाना भिवानी के सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में दूसरे आरोपी मनदीप उर्फ गोलू निवासी मानहेरू को भिवानी से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए। इस मामले में आरोपी रमन पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। संवाद