फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   SDM took meeting of CSC center operators

एसडीएम ने ली सीएससी सेंटर संचालकों की बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
SDM took meeting of CSC center operators
उपमंडल कार्यालय परिसर में स्थित मीटिंग हॉल में सोमवार को एसडीएम मनीष कुमार फौगाट ने सीएससी संचालकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम मनीष कुमार फौगाट ने कहा की सीएससी सेंटर में सेवा प्रदान किए जाने वाले कार्यों की सूची, शासन द्वारा निर्धारित दर सूची को बोर्ड पर प्रदर्शित करें। एसडीएम ने निर्धारित सेवा शुल्क से ज्यादा राशि नहीं लेने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम फौगाट ने केंद्रों में प्रदान की जाने वाली निशुल्क सेवाओं को भी खास तौर पर सूचना बोर्ड पर प्रदर्शित करने को कहा। उन्होंने निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र के लिए बनाए जाने वाले दस्तावेज एवं प्रक्रियाओं की जानकारी दी। एसडीएम ने सीएससी संचालकों को निर्देश दिए कि कोई भी प्रमाण-पत्र के कागजात सबमिट करने से पहले उससे संबंधित सभी जरूरी कागजातों को सलंग्न जरूर करें। ताकि छोटी-छोटी गलतियों की वजह से आमजन को बार-बार चक्कर न काटने पड़ें। एसडीएम ने कहा की निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने वाले सीएससी संचालकों की शिकायत मिलने पर लाइसेंस निरस्ती की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed