{"_id":"b1f663836fbb6eabd8af51785929607b","slug":"sdm-saw-city-np-personnel-take-the-trash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने देखा शहर, नप कर्मियों से उठवाएं कचरे के ढेर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने देखा शहर, नप कर्मियों से उठवाएं कचरे के ढेर
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Wed, 02 Dec 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। एसडीएम सतपाल सिंह ने मंगलवार को शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। हर बार की तरह इस बार भी अनेक जगह कचरे के ढेर मिले। एसडीएम ने मौके पर ही सफाई कर्मचारियों को बुलवाकर कचरे के ढेर उठवाए। नगराधीश के निरीक्षण के अगले ही दिन एसडीएम के निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। शहर में कचरे के ढेर के चलते सफाई दरोगाओं को नोटिस भी जारी किये गए है।
जिला प्रशासन शहर की सफाई व्यवस्था के प्रति गंभीर नजर आ रहा है। सोमवार को नगराधीश के निरीक्षण के बाद मंगलवार को एसडीएम सतपाल सिंह ने शहर की सफाई व्यवथा का जायजा लिया। पहले की तरह इस बार भी शहर में अनेक स्थानों पर गंदगी के ढेर मिले। जिसके बाद नप कर्मचारियों को मौके पर ही बुलाया गया। मौके पर ही कचरे के ढेर उठवाये गए और कर्मचारियों को सफाई रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्देश दिए गए कि सफाई निरीक्षक नियमित रूप से सफाई की अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सीधे रूप से देगा। यदि किसी भी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एसडीएम ने हुडा रोड, हांसी रोड़ रेलवे ओवर ब्रिज, बीटीएम चौक, डीसी कॉलोनी, घंटाघर चौक, वैश्य कॉलेज, रेलवे रोड़, दिनोद गेट, देवसर चुंगी, हालुवास गेट, पतराम गेट, हनुमान गेट, दादरी गेट, बावड़ी गेट, रोहतक गेट, महम गेट, पुराना बस स्टैंड, सरकूलर रोड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
रेहड़ी हटवाई, दोबारा लगाने पर चालान के निर्देश
एसडीएम सामान्य अस्पताल के पास पहुंचे तो गंदगी के साथ गेट के पास ही रेहड़ियां ही रेहड़ियां लगी थी। जिसके बाद उन्होंने यातायात प्रबंधक को रेहड़ियां निर्धारित स्थल पर खड़ा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि अस्पताल के सामने दोबारा रेहड़ी लगे तो उनके चालान काटे जाए।
सफाई दरोगाओं को नोटिस
प्रशासनिक अधिकारियों के लगातार दो दिन के निरीक्षण के दौरान गंदगी के ढ़ेर मिलने के बाद तीन सफाई दरोगाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस जारी कर उनसे खस्ताहाल सफाई व्यवस्था का कारण पूछा गया है। नप सेनेटरी इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि तीन सफाई दरोगा को नोटिस दिए गए है।