फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   SDM inspected the hills of Dadum

Bhiwani News: एसडीएम ने डाडम की पहाड़ियों का किया निरीक्षण

Sat, 08 Mar 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 08 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
SDM inspected the hills of Dadum
तोशाम। एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह नैन ने शुक्रवार को डाडम की पहाड़ियों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने डाडम पहाड़ी की खदानों का निरीक्षण कर खनन विभाग के अधिकारियों को पहाड़ी क्षेत्र में लगातार निगरानी किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खनन अधिकारी पहाड़ी में जाने वाले तमाम बंद रास्तों की यथास्थिति रखना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि खनन अधिकारी सुनिश्चित करें कि किसी भी तरह से अवैध माइनिंग न हो। एसडीएम ने खनन अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मामले में कोताही की तो कड़ी कार्रवाई होगी, ऐसे में लगातार निगरानी करते रहें।
विज्ञापन


इसके बाद एसडीएम खानक पहुंचे और खनन एरिया से निकल रहे वाहनों का ई-रवाना चेक किए। एसडीएम ने वाहनों को रुकवाकर ई-रवाना व अन्य कागजात जांचे। एसडीएम ने वाहन संचालकों को निर्देश दिए कि नियमानुसार लोड रखें और कागजात पूरे हों। एसडीएम ने कहा कि प्रत्येक वाहन मालिक तय लोड को ही भरवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


भौगोलिक तथ्यों का प्रत्यक्ष अवलोकन करेंगे विद्यार्थी

बहल। जीडीसी मेमोरियल महाविद्यालय के भूगोल विभाग विद्यार्थी चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण एवं फील्ड सर्वेक्षण के लिए ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून के दौरे के लिए शुक्रवार को रवाना हो गए। इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थी विभिन्न भौगोलिक तथ्यों का प्रत्यक्ष अवलोकन करेंगे।

इससे वे भौतिक भूगोल, पर्यावरणीय परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकें। इस शैक्षणिक यात्रा का नेतृत्व भूगोल विभागाध्यक्ष हिमांशु ग्रोवर कर रहे हैं, जिनके साथ सहायक प्रोफेसर सचिन एवं सहायक प्रोफेसर प्रियंका विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। इस भ्रमण में विभाग के कुल 23 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। यात्रा का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर से यूजी इंचार्ज उपेंद्र प्रसाद और पीजी इंचार्ज डॉ. अनीता के निर्देशन में हरी झंडी दिखाकर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed