फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   SDM inspected the examination centers

Bhiwani News: एसडीएम ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Mon, 03 Mar 2025 09:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 03 Mar 2025 09:01 PM IST
विज्ञापन
SDM inspected the examination centers
लोहारू। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से संचालित सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाओं को नकल रहित एवं बिना बाहरी हस्तक्षेप से संचालित करने के लिए एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सोमवार को उपमंडल के गांव गिगनाऊ, ढिगावा, चैहड़ कलां, कुड़ल सहित अनेक गांवों में स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने नकल को सामाजिक बुराई बताते हुए परीक्षार्थियों ने मेहनत से परीक्षा करने की सलाह दी। वहीं परीक्षा केंद्र पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा कि परीक्षाओं को नकल रहित संपन्न करवाना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। एसडीएम मनोज दलाल ने जनप्रतिनिधियों तथा समाज के प्रबुद्ध नागरिकों को नकल रहित और बिना बाहरी हस्तक्षेप के परीक्षाएं संचालित करने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और नकल रहित पाया गया। उन्होंने ने सभी केंद्र अधीक्षक, मुख्य परीक्षा नियंत्रक और सरपंचों को नकल करने वाले और नकल करवाने वालों पर सख्ती बरतने के आदेश जारी किए। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। इस दौरान श्याम सुंदर सांगवान सहित कई अधिकारी उनके साथ रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षार्थियों की पूछताछ कर जांच भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed