फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   SDM inspected mustard purchase in grain market

Bhiwani News: एसडीएम ने किया अनाज मंडी में सरसों खरीद का निरीक्षण

Wed, 05 Apr 2023 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 05 Apr 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
SDM inspected mustard purchase in grain market
नई अनाज मंडी में निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम संदीप अग्रवाल।
भिवानी। एसडीएम संदीप अग्रवाल ने बुधवार को अनाज मंडी में सरसों खरीद कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मार्केट कमेटी व खरीद कार्य से संंबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरसों मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की ही खरीदी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा निर्धारित नमी व तेल की मात्रा के अनुरूप ही सरसों की खरीद की जाए। उन्होंने कहा कि दस अप्रैल तक क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है, जिस पर किसान भारी बारिश, ओलावृष्टि व तेज तूफान से फसलों में हुए नुकसान को दर्ज करवाएं ताकि उनको मुआवजा मिलने में दिक्कत न आए। एसडीएम ने मार्केट कमेटी सचिव हीरालाल को निर्देश दिए कि मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। मंडी में फसल बिक्री के लिए किसानों के समक्ष पेयजल आदि की दिक्कत न आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed