फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Scorching sun till afternoon, weather pleasant with light drizzle in the evening

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, पारा गिरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Scorching sun till afternoon, weather pleasant with light drizzle in the evening
भिवानी। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव की वजह से बुधवार दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव आया। अचानक मौसम बदलने से तेज हवाओं के साथ सड़कों पर धूल उड़ी वहीं हल्की बूंदाबांदी से मौसम खुशगवार हुआ। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पिछले एक पखवाड़े से लोग झुलसा देने वाली गर्मी से परेशान हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश और ठंडी हवा चलने से शाम को अचानक तापमान में काफी कमी देखी गई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

काफी दिनों से बदन झुलसा देने वाली गर्मी से बेहाल लोगों को बुधवार को थोड़ी राहत मिली। दोपहर तक चिलचिलाती धूप खिली। इसके बाद अचानक मौसम में बदलाव आया। धूल भरी हवाओं ने भी लोगों को खूब परेशान किया। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। जिसके बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी निजात मिली वहीं मौसम भी सुहावना हो गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब आने वाले दो से तीन दिन लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी और तापमान भी थोड़ा नीचे आएगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी हल्की बंदाबांदी की सूचना मिली।
विज्ञापन

कैरू में भी बूंदाबादंी
कैरू। कैरू-देवराला क्षेत्र में बुधवार शाम को गरज के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। आधे घंटे की बारिश के साथ ठंडी हवा चली। बारिश रूकते ही उमस भी बनी। दिन में तेज धूप खिली रही और शाम चार बजे के आस पास बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश हो गई। हल्की बारिश होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। ग्रामीण भी पिछले काफी दिनों से गर्मी से बेहाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed