फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Scooty rider hit a teenager going on a bicycle to eat chowmin, death

साइकिल पर चाउमिन खाने जा रहे 12 साल के लड़के को मारी स्कूटी ने सीधी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider hit a teenager going on a bicycle to eat chowmin, death
लोहड़ बाजार क्षेत्रवासी 12 वर्षीय किशोर साइकिल पर सवार होकर बाजार में चाउमिन खाने जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने सीधी टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए किशोर को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रात को चिकित्सक ने उन्हें घर भेज दिया। रात को फिर से किशोर की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में स्कूटी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

लोहड़ बाजार कुम्हारों की गली वासी अजय कुमार ने सिटी पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके चार बच्चे हैं। दो लड़के और दो लड़कियां हैं। उसकी बड़ी लड़की साक्षी, उससे छोटी सोनम व उससे छोटा वैभव और सबसे छोटा लड़का मोहित है। अजय ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। उसने बताया कि उसका 12 वर्षीय बेटा वैभव सातवीं कक्षा का छात्र था। रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे घर से साइकिल लेकर गली के नुक्कड़ पर चाउमिन खाने के लिए गया था। जब वह बर्तन बाजार में पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रही एक स्कूटी सवार ने उसके बेटे को सीधी टक्कर मार दी। वैभव के पेट में गंभीर चोटें लगी। इसकी सूचना विजय ने परिजनों को दी। जिसके बाद उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया। परिजनों ने बताया कि चिकित्सकों ने उसके बेटे को रात को घर भेज दिया। घर आने के बाद बच्चे की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। फिर नागरिक अस्पताल ले गए और कुछ घंटे बाद चिकित्सकों ने उन्हें फिर घर भेज दिया। बच्चे की तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने वैभव को मृत घोषित कर दिया। जिसकी जानकारी सिटी पुलिस को दी।
विज्ञापन

सिटी पुलिस के जांच अधिकारी उमेद सिंह ने किशोर के शव का नागरिक अस्पताल में सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराया। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर स्कूटी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed