{"_id":"66fd8b493a5cc62b5e049fe5","slug":"scooty-rider-dies-after-being-hit-by-school-bus-bhiwani-news-c-21-hsr1027-477226-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: स्कूल बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: स्कूल बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार की मौत
Wed, 02 Oct 2024 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 02 Oct 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। गांव कायला से सांगा के बीच स्कूल बस ने एक स्कूटी सवार व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे मौत हो गई। सड़क हादसे की सूचना सदर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और जिला नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया। वहीं, मृतक के बेटे की शिकायत पर स्कूल बस चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव कायला निवासी सावन ने बताया कि उसके पिता राजेंद्र गांव बड़ाला के सरकारी स्कूल में स्वीपर कम चौकीदार का काम करते थे। वे तीन भाई-बहन हैं। उसकी बहन सोनम और उसकी शादी हो चुकी है, जबकि सबसे छोटा भाई सागर अभी अविवाहित है। उसकी मां आशा और उसके पिता का आपसी मनमुटाव के कारण करीब 17 साल पहले तलाक हो चुका है। तलाक के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी। उनका पालन पोषण उसके पिता राजेंद्र और दादी केला देवी ने किया।
सावन ने शिकायत में बताया कि 30 सितंबर को उसके पिता राजेंद्र स्कूटी से गांव कायला से गांव सांगा जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक स्कूल बस ने उसके पिता की स्कूटी को टक्कर मारते हुए उसके पिता के सिर के ऊपर से टायर गुजर गया। बस के नीचे कुचल जाने से उसके पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसी बस में उनके गांव का सहीपाल भी बैठा था, जिसने बस चालक को पहले भी बस धीरे चलाने के लिए टोका था। इस हादसे की सूचना भी सहीपाल ने ही फोन पर उन्हें दी थी। सदर पुलिस ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं सावन की शिकायत पर स्कूल बस चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।