फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Scientific Advisory Committee Meeting

Bhiwani News: कृषि विज्ञान केंद्र में हुई 26वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक

Wed, 26 Jun 2024 05:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 26 Jun 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Scientific Advisory Committee Meeting
भिवानी के कृषि विज्ञान केंद्र में बैठक को संबो​धित करते डॉ. मुरारी लाल।
भिवानी। कृषि विज्ञान केंद्र में 26वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया। इसमें चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के विस्तार शिक्षा निदेशालय के निदेशक डॉ. बलवान सिंह ने की। बैठक में डॉ. पीपी रोहिल्ला, प्रधान वैज्ञानिक, अटारी जोधपुर ने वर्चुअल रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन

वरिष्ठ संयोजक डॉ. आरएस ढिल्लों ने सभाध्यक्ष की अनुमति से बैठक का शुभारंभ किया। कृषि विज्ञान केंद्र भिवानी की 2022-23 की बैठक के सुझावों पर की गई कार्य निस्पादन रिपोर्ट, 2023-24 की प्रगति रिपोर्ट और 2024-25 की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात कृषि विज्ञान केंद्र भिवानी के सभी वैज्ञानिकों डॉ. मीनू (जिला विस्तार विशेषज्ञ, कीट विज्ञान), डॉ. करिश्मा नंदा (जिला विस्तार विशेषज्ञ, वानिकी), डॉ. ममता फौगाट (जिला विस्तार विशेषज्ञ, मृदा विज्ञान), डॉ. मुरारी लाल (जिला विस्तार विशेषज्ञ, बागवानी) और डॉ. गुलाब सिंह (जिला विस्तार विशेषज्ञ, अर्थशास्त्र) ने अपने-अपने विषय की 2023-24 की प्रगति रिपोर्ट और 2024-25 की कार्ययोजना प्रस्तुत की। इसके बाद सभा अध्यक्ष एवं सभी अधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन

सभा अध्यक्ष डॉ. मंडल ने आह्वान किया कि वैज्ञानिक किसानों के हितों में तत्पर रहकर कार्य करें और युवा शक्ति को भी कृषि क्षेत्र में आगे लाए क्योंकि कृषि क्षेत्र ही हमारी अर्थ व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। डॉ. मंडल ने वैज्ञानिकों को दिशा निर्देश दिए की किसानों की असली समस्याओं के आधार पर खेतों पर परीक्षण करें और विश्व विद्यालय की नई-नई तकनीकों को किसानों तक पहुंचाएं क्योंकि जिला विस्तार विशेषज्ञ ही विश्व विद्यालय और किसानों के बीच की कड़ी हैं जो विश्व विद्यालय की नई-नई तकनीकों को किसानों तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अन्नदाताओं को सलाह दी की प्रतिबंधित रासायनिक पदार्थों के प्रयोग से बचें और मृदा स्वास्थ्य और पर्यावरण का ध्यान रखते हुए सतत उत्पादन लें क्योंकि हमारे देश की उन्नति का रास्ता आपके खेतों से होकर गुजरता है। बैठक के दौरान डॉ ममता फौगाट द्वारा मंच का संचालन किया गया। अंत में डॉ. गुलाब सिंह ने सभा अध्यक्ष एवं बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. विनोद फौगाट, पशु पालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सहरावत, बागवानी विभाग, मत्स्य विभाग, एलडीएम, नाबार्ड से रोबिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed