{"_id":"583738224f1c1b983513b6c9","slug":"school-van-tree-accident-six-student-injurd","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई स्कूली वैन, छह बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई स्कूली वैन, छह बच्चे घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव आदमपुर डाढ़ी के एक निजी स्कूल की वैन वीरवारकी सुबह संतुलन बिगड़ने से पेड़ से टकरा गई। घटना के समय वैन में आठ-दस बच्चे सवार थे, जिनमें से छह बच्चों को चोटें आई। घायलों बच्चों में से एक की हालात गंभीर को देखते हुए प्राथमिक उपचार के उसे पीजीआई रेफर किया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस के पास मामले की कोई सूचना नहीं पहुंची थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार की सुबह आदमपुर डाढ़ी स्थित एक निजी स्कूल की वैन झोझूकलां रूट से बच्चों को बैठाकर स्कूल की तरफ आते समय गांव बलाली के समीप वैन चालक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। घटना में वैन चालक को चोंटें नहीं लगी लेकिन इसमें सवार बच्चों में से छह को चोंटें आई है। वैन में सवार छठीं कक्षा की छात्रा जानवी, 12वीं कक्षा के छात्र रोबिन, तीसरी कक्षा का छात्र पुनित, 9 वीं कक्षा की छात्रा मोनिका, तीसरी कक्षा का छात्र अंकित तथा एलकेजी की छात्रा आरजू घटना में चोटिल हुए हैं। इसके तुरत बाद घटनास्थल पर एंबुलेंस को बुलाकर बच्चों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां मामूली चोटिल हुए बच्चों को प्राथमिक उपचार के बद छुट्टी दे दी गई जबकि छात्र पुनित की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। इस संबंध में आदमपुर पुलिस चौकी इंचार्ज प्रेम सिंह का कहना है कि उनके पास इस तरह के हादसे की कोई सूचना नहीं मिली है।