फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   SBI, 14 employee, positive

एसबीआई के 14 कर्मचारियों समेत 24 मिले पॉजिटिव

Sat, 15 Aug 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
SBI, 14 employee, positive
कोरोना वायरस की आशंका के चलते सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Bhiwani
जिले में शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना वायरस का कहर बरपा। इस बार एसबीआई कोरोना क्षेत्र बना। बैंक के 14 कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले। जिससे बैंक में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को 24 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 938 पहुंच गया है, जिनमें एक्टिव केस 121 हैं। नौ ने कोरोना को मात दी और अब तक 809 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसबीआई के 14 कर्मचारी, डीसी कॉलोनी से तीन, सेक्टर 13 से एक, केशव डिजाइनर से दो, शिक्षा बोर्ड, ढाणी कृपाराम से एक-एक, सरोगियान की गली और देवसर गांव से एक-एक शामिल है।
विज्ञापन

ये आए पॉजिटिव
- एसबीआई के कर्मचारी : शुक्रवार को एसबीआई घंटाघर के 14 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 33 वर्षीय महिला, 30-30 वर्षीय तीन युवक, 29 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय व्यक्ति, 52 वर्षीय व्यक्ति, 57 वर्षीय व्यक्ति, 40 वर्षीय व्यक्ति, 44 वर्षीय व्यक्ति, 52 वर्षीय व्यक्ति, 51 वर्षीय कर्मी, 55 वर्षीय महिला कर्मचारी शामिल है। बैंक की इस शाखा के 14 कर्मचारी पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा है। वहीं सूचना के बाद बैंक में विभिन्न कार्यों से गए लोगों में भी हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डीसी कॉलोनी से तीन पॉजिटिव : डीसी कॉलोनी से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 49 वर्षीय व्यक्ति, 32 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय महिला शामिल है।
- चार और मिले पॉजिटिव : ढाणी कृपा राम से 45 वर्षीय महिला, शिक्षा बोर्ड से 33 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 13 से 51 वर्षीय व्यक्ति, केशव डिजाइनर से 52 वर्षीय व्यक्ति और 52 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
कंप्यूटर ट्रेनर मिला पॉजिटिव : फ्रैडंस कॉलोनी से 29 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी में कंप्यूटर ट्रेंनिग देता है। यह गुरुग्राम से 19 मार्च को भिवानी आया था। यह 7 अगस्त को मनोहरलाल अस्पताल महम गेट भिवानी में अपनी माता के इलाज के लिए गया था।
- किराना स्टोर मालिक मिला पॉजिटिव : सरोगियान ढाणी से 48 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला है, जो कि किराना स्टोर का मालिक है। यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है।
- दो बहनें मिली पॉजिटिव : वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास से 21 वर्षीय व 18 वर्षीय लड़की जो कि छात्रा है और दोनों बहने हैं पॉजिटिव मिली है। ये दोनों पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आई है।
ससुराल आया युवक मिला पॉजिटिव : गांव कैरू से 26 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। वह गांव लम्बौर छोटी तहसील राजगढ़ जिला चूरू का रहने वाला है और गुरुग्राम में नौकरी करता है। इसकी ससुराल गांव कैरू में है। वह 10 अगस्त को कैरू आया था और 12 अगस्त को जाते समय सामान्य अस्पताल भिवानी में अपना सैंपल दिया था।

- छात्र मिला पॉजिटिव : शांति नगर गली नंबर 13 से 24 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है जो कि पढ़ता है। वह कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है।
- बुजुर्ग महिला मिली पॉजिटव : गांव हालुवास से 76 वर्षीय महिला है जो कि गृहिणी है। खाड़ी महोल्ला नजदीक भीष्म अस्पताल से 45 वर्षीय व्यक्ति है। गांव देवसर से 52 वर्षीय व्यक्ति है जो कि बिजली बोर्ड भिवानी में क्लर्क है। सरोगियान की गली से 28 वर्षीय युवक है जो पढ़ता है। ये सभी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed