फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Savitribai Phule's gift of giving women the right to education: Vice Chairman

महिलाओं को शिक्षा का अधिकार सावित्रीबाई फुले की देन : वाइस चेयरमैन

Mon, 10 Mar 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 10 Mar 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Savitribai Phule's gift of giving women the right to education: Vice Chairman
सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्पअर्पित करते नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था के पदा​धिकारी। 
भिवानी। नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था के तत्वावधान में भारत की प्रथम महिला अध्यापिका एवं समाज सुधारिका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि गांव प्रहलादगढ़ की एससी चौपाल में मनाई गई। इसमें अनुसूचित जाति आयोग के वाइस चेयरमैन विजेंद्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पहुंचे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद प्रतिनिधि अधिवक्ता संदीप पाटिल ने की। विजेंद्र ने कहा कि आज जो महिलाओं को शिक्षा का अधिकार प्राप्त हुआ है, वह सावित्रीबाई फुले की ही देन है। सावित्रीबाई फुले ने 1848 में पुणे में भारत का पहला बालिका विद्यालय स्थापित कर नारी शिक्षा की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उस दौर में महिलाओं की शिक्षा का विरोध किया जाता था, लेकिन सावित्रीबाई फुले ने सामाजिक बाधाओं का सामना करते हुए महिलाओं और दलितों को शिक्षित करने का महान कार्य किया। सावित्रीबाई फुले का जीवन हर विद्यार्थी, शिक्षक और समाज सुधारक के लिए प्रेरणादायक है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के सदस्यों ने मुख्य अतिथि को मांग पत्र सौंपकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में महात्मा ज्योतिबा फुले व सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा लगवाने की मांग की। इस अवसर पर बनवारी लाल जिंदल कॉलेज से एसोसिएट प्रो. अश्विनी सभरवाल, ज्योतिष आचार्य डॉ. सुरेश धानिया, पार्षद विनोद प्रजापति, संस्था के संस्थापक सुरेश सैनी उपस्थित थे।


सावित्रीबाई फुले ने सामाजिक एकता और शिक्षा के लिए जीवन किया समर्पित : रीतिक वधवा


भिवानी। सावित्रीबाई फुले ने सामाजिक एकता, शिक्षा और महिला सशक्तीकरण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारिका एवं मराठी कवयित्री थीं। सावित्रीबाई भारत के प्रथम कन्या विद्यालय में प्रथम महिला शिक्षिका थीं। यह बात भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा ने सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थीं। इस अवसर पर सुनील वाल्मीकि पूर्व सरपंच बापोड़ा, दलबीर सिंह, प्रेम कुमार, मुकेश कुमार, नरेंद्र, प्रदीप, राजेश मौजूद रहे।


महिला शिक्षा को बढ़ावा देने का लिया संकल्प


भिवानी। देश में महिला शिक्षा की अलख जगाने वाली सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर युवा जागृति एवं जनकल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर से सोमवार को हनुमान ढाणी स्थित हनुमान जोहड़ी मंदिर के महात्मा ज्योतिबा फुले सभागार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। पर्यावरण प्रहरी विजय सिंहमार ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य तौर पर गरिमा एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन हनुमान जोहड़ी मंदिर के महंत बालयोगी चरणदास महाराज के सान्निध्य में किया गया। इस दौरान सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समाज उत्थान में उनके दिखाए मार्ग पर चलने व महिला शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed