फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Saurabh Sharma from Dhanana becomes a Chartered Accountant; clears CA Final exam.

Bhiwani News: धनाना के सौरभ शर्मा बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, सीए फाइनल परीक्षा में हासिल की सफलता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Saurabh Sharma from Dhanana becomes a Chartered Accountant; clears CA Final exam.
सौरभ शर्मा 
भिवानी। गांव धनाना निवासी एवं आदर्श ब्राह्मण महासभा के प्रधान प्रेम शर्मा के भतीजे नरेश कुमार के पुत्र सौरभ शर्मा ने द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा मई में घोषित सीए फाइनल परीक्षा परिणाम में सफलता हासिल कर चार्टर्ड अकाउंटेंट की उपाधि प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

सौरभ शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और कड़ी मेहनत को दिया है। उन्होंने बताया कि सीए की तैयारी के दौरान उन्होंने प्रतिदिन लंबे समय तक पढ़ाई की और सोशल मीडिया व अन्य बाहरी गतिविधियों से दूरी बनाकर पूरी तरह सेल्फ स्टडी और ऑनलाइन अध्ययन पर ध्यान केंद्रित किया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार सौरभ ने अनुशासन और लगन के साथ लक्ष्य तय कर तैयारी की थी जिसका परिणाम आज सामने आया है। सौरभ का कहना है कि यदि पूरी ईमानदारी और निरंतर मेहनत की जाए तो किसी भी कठिन परीक्षा को पहले या दूसरे प्रयास में पास किया जा सकता है। उनका लक्ष्य भविष्य में किसी बड़ी कंपनी में कार्य करना या स्वयं का प्रोफेशनल कार्यालय स्थापित करना है। इस उपलब्धि पर परिजनों, ग्रामीणों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed