फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Satyawan Sheoran becomes head of Tosham Bar

Bhiwani News: सत्यवान श्योराण बने तोशाम बार के प्रधान

Fri, 15 Dec 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 15 Dec 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Satyawan Sheoran becomes head of Tosham Bar
तोशाम, सत्यवान श्योराण के बार प्रधान बनने पर खुशी मनाते अ​धिवक्ता।स्वंय
तोशाम। तोशाम बार एसोसिएशन के चुनाव में सत्यवान श्योराण ने अपने प्रतिद्वंदी प्रदीप कुमार को 12 वोटों के अंतर से हराकर लगातार दूसरी बार प्रधान पद का चुनाव जीता है। चुनाव समिति के चेयरमैन एडवोकेट नरेंद्र बागौतिया ने बताया कि शुक्रवार को बार चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। तोशाम बार एसोसिएशन में कुल 140 वोट हैं। इसमें से 133 वोट पोल हुए हैं।
विज्ञापन

चुनाव में प्रधान पद के लिए 133 वोट डाले गए थे जिसमें सत्यवान श्योराण को 71 व प्रदीप कुमार को 59 वोट प्राप्त हुए। इसमें से तीन वोट रद्द हुए। सचिव के लिए सुमन रानी दहिया को 72 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राजपाल यादव को कुल 60 वोट प्राप्त हुए। एडवोकेट नरेंद्र बागौतिया ने बताया कि उप-प्रधान पद के लिए जयपाल जागलान, सह सचिव में प्रशांत डालमिया, कोषाध्यक्ष के लिए सतीश मित्तल और रजनीश कुमार को ऑडिटर पद के लिए केवल मात्र एक-एक नामांकन होने की वजह से उपरोक्त पदों पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन

प्रधान सत्यवान श्योराण ने बताया कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसका ईमानदारी से पालन करेंगे और बार एसोसिएशन की भलाई के लिए काम करेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले कार्यकाल में रिकॉर्ड समय में वकीलों के चैंबरों का निर्माण करवाया गया। इस योजना में वकीलों के लिए जो बेहतर हो सकेगा करेंगे। इस मौके पर पूर्व प्रधान गुलशन काठपालिया, पूर्व प्रधान प्रभूराम, पूर्व प्रधान पवन ढाका, सुधीर मुदगिल, वरुण किनरा, सतबीर सिहाग, ऋषिपाल सैनी, धर्मबीर सिवाच, संदीप भगासरा, कृष्ण कुमार, मंदीप कांटिया, अमित दहिया, हरपाल जांगड़ा, यशपाल चौहान, दिनेश चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article