फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Satyajit Pilania again filed nomination for the post of Bar President

सत्यजीत पिलानिया ने फिर भरा बार प्रधान पद के लिए नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Satyajit Pilania again filed nomination for the post of Bar President
बार प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल करते बार प्रधान सत्यजीत पिलानिया। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। बार एसोसिएशन में चुनाव को लेकर जारी नामांकन प्रक्रिया के दौरान निवर्तमान बार प्रधान सत्यजीत पिलानिया ने इस बार भी बुधवार को अपना नामांकन भर दिया है। बता दें कि नामांकन भरने की अंतिम तिथि दो दिसंबर है। तीन दिसंबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। उसके बाद 17 दिसंबर को बार के चुनाव होंगे और उसी दिन वोटों की गिनती भी होगी। इसके अलावा सचिव पद के लिए तीन और उपप्रधान पद के लिए एक नामांकन दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

पूर्व बार प्रधान सत्यजीत पिलानिया ने कहा कि पिछला कार्यकाल कोरोना की भेंट चढ़ गया, जो काम करने की इच्छा लेकर वे प्रधान बने थे, वे पूरे नहीं हो पाए। इसलिए उन्होंने दोबारा से आवेदन किया है। इस मौके पर उनके साथ भिवानी बार से काफी संख्या में वकील भी मौजूद रहे। सचिव पद के लिए एडवोकेट संजय तंवर, एडवोकेट राजेश यादव और एडवोकेट नरेंद्र तंवर ने नामांकन दाखिल किया है। इसके अलावा उपप्रधान पद के लिए संजय सोनी ने ताल ठोकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed