फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sarva Karmachari Sangh surrounded the residence of Irrigation Minister for their rights.

Bhiwani News: हक के लिए सर्व कर्मचारी संघ ने सिंचाई मंत्री के आवास को घेरा

Sun, 12 Oct 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 12 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Sarva Karmachari Sangh surrounded the residence of Irrigation Minister for their rights.
सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के आ‌वास के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी।
भिवानी। हरियाणा गर्वमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के बैनरतले आयोजित प्रदेशस्तरीय सम्मेलन में हक के लिए प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय किया गया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की दोषपूर्ण नीतियों के कारण कर्मचारियों का उत्पीड़न हो रहा है। इसके बाद, सर्व कर्मचारी संघ ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के आवास का घेराव कर अपनी नाराजगी का इजहार किया।
विज्ञापन

हरियाणा गर्वमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के बैनरतले शनिवार को सुबह 11 बजे हुडा पार्क के समीप आयोजित प्रदेशस्तरीय सम्मेलन में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार की आलोचना की। रोडवेज कर्मचारी राज्य संघ के प्रधान नरेंद्र विनोद ने कहा कि कि किसी भी सूरत में कर्मचारियों का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

यूनियन के राज्य प्रधान गंगाराम गौण व महासचिव जरनैल सिंह ने कहा कि सिंचाई विभाग के 2003 में स्वीकृत 19, 682 स्वीकृत पदों में से सिर्फ 12, 284 पदों को रखा जा रहा है। 7398 पदों की कटौती की जा रही है, जिसे कर्मचारी सहन नहीं करेंगे। प्रदेश के तीन विभागों सिंचाई विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग व पीडब्ल्यूडी विभाग के लगभग 35 हजार कर्मचारियों के पद कम किए जाने के विरोध में तीनों विभागों के कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद दोपहर दो बजे कर्मचारियों ने विजय नगर स्थित सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के आवास का घेराव किया। कर्मचारी नेताओं ने नारेबाजी करते हुए तीन विभागों के 35 हजार पद समाप्त करने जा रही सरकार के फैसले पर एतराज जताया। कर्मचारियों ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

पुलिस ने जाम के कारण हांसी गेट से बदला रूट
सिंचाई मंत्री के आवास घेराव के समय हांसी मार्ग पर जाम लगने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए शहर के हांसी गेट चौक से वाहनों को पुराना बस स्टैंड होते हुए बासिया भवन की तरफ से डायवर्ट किया, जिसके कारण वाहनों चालकों ने एक किलोमीटर के सफर की जगह चार किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed