फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sarpanch protest outside residence of MLA Ghanshyam Saraf in Bhiwani

Bhiwani: पार्टी की बैठक में गए भाजपा विधायक घनश्याम सर्राफ, आक्रोशित सरपंचों ने घेरा आवास

Fri, 10 Feb 2023 04:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 10 Feb 2023 04:06 PM IST
सार

सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान एवं गांव कालुवास के सरपंच आशीष बेनीवाल ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानेंगी उनका धरना जारी रहेगा।
 

विज्ञापन
Sarpanch protest outside residence of MLA Ghanshyam Saraf in Bhiwani
सरपंच एसोसिएशन का प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

भिवानी में शुक्रवार को आक्रोशित सरपंचों ने विधायक घनश्याम सर्राफ के आवास का घेराव किया। हालांकि सर्राफ भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में गए हुए थे। काली पट्टी बांधकर शहर में प्रदर्शन करते लिए जिले भर के सरपंच भाजपा विधायक घनश्याम सर्राफ के आवास पर पहुंचे। जहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। नारेबाजी करते हुए सरपंचों ने ई टेंडरिंग, सरपंचों का मानदेय सहित अन्य मांगें रखी।
विज्ञापन


विधायक आवास पर भी भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। साथ ही गुप्तचर विभाग भी विधायक आवास के आस-पास सक्रिय नजर आया, जो उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखे हुए हैं। सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान एवं गांव कालुवास के सरपंच आशीष बेनीवाल ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानेंगी उनका धरना जारी रहेगा। वहीं विधायक आवास पर सरपंचों ने डेरा डाल दिया और सरपंच विधायक को भी ज्ञापन सौंपने पर अड़े हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed