फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Saral portal server down continuously after elections, 500 files stuck

Bhiwani News: चुनाव के बाद लगातार सरल पोर्टल का सर्वर डाउन, अटकीं 500 फाइलें

Thu, 24 Oct 2024 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 24 Oct 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Saral portal server down continuously after elections, 500 files stuck
भिवानी। चुनाव के बाद से लगातार सरल पोर्टल का सर्वर डाउन चल रहा है। इसके कारण 500 फाइलें अटकी हैं।
विज्ञापन

इसके कारण आमजन के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को सरल केंद्र व सीएससी सेंटरों से बिना काम करवाए लौटना पड़ रहा है। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पोर्टल ठप होने से सीएससी संचालकों को भी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल, अंत्योदय योजनाओं व सभी प्रकार के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकार की ओर से सरल पोर्टल बनाया गया है। जो पिछले 15 दिनों से सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। पोर्टल पूरे दिन में एक से दो घंटे भी मुश्किल से चल पा रहा है। अन्यथा पूरे दिन पोर्टल पर किसी भी फाइल के लिए आवेदन करते समय एरर दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

इसी पोर्टल पर लोगों से संबंधित सभी प्रकार के प्रमाण पत्र व सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करने पड़ते हैं। इनमें आमजन के आय, जन्म, डोमिसाइल, मृत्यु व जाति प्रमाण पत्र सहित लगभग सभी योजनाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल में एरर होने के कारण जिले में सभी सीएससी केंद्रों व जिला मुख्यालय पर स्थित सरल केंद्र सहित 500 के आसपास फाइलें अटकी हुई हैं। क्योंकि सरल पोर्टल पर लगभग 250 से ज्यादा ऑनलाइन सेवाएं सरकार द्वारा जारी की गई हैं।
खास बात यह है कि पोर्टल राज्य मुख्यालय से संचालित होने के कारण अधिकारी भी इसमें कुछ नहीं कर पा रहे हैं। दिन में यदि फाइल कुछ समय के लिए ओपन भी होती है तो फाइल से संबंधित लॉग इन नहीं होती है। काफी बार साइट पर अप्लाई के बाद फीस कटते समय पोर्टल एरर दिखा देता है। इससे लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित है।
रोजाना हो रहा 50 से 60 फाइलों का आवेदन
जिलेभर में हर रोज आय, जन्म, डोमिसाइल, मृत्यु व जाति प्रमाण पत्र सहित लगभग सभी योजनाओं के लिए लोग आवेदन करते हैं। सभी सीएससी व सरल केंद्र की फाइलें मिलाकर हर रोज करीबन 50 से 60 फाइलों का आवेदन किया जाता है। इससे 10 दिनों में करीबन 500 के आसपास फाइलें नहीं लग पा रही हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिना कारण लोग सीएससी व सरल केंद्रों के चक्कर लगाने पर मजबूर हैं।
ये काम हो रह प्रभावित
सरल पोर्टल बंद होने के कारण आमजन के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे है। इनमें जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, डोमिसाइल, छात्रवृत्ति योजना, जाति प्रमाण पत्र, पशुओं के लोन की फाइल, मुख्यमंत्री तीर्थ योजना, मातृत्व योजना, ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन, वाहन पंजीकरण फाइलों समेत सभी ऑनलाइन कार्य बाधित चल रहे हैं। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मुझे मेरा डोमिसाइल बनवाना था। इसके लिए मैं पिछले एक सप्ताह से सीएससी केंद्र के चक्कर लगा रहा हूं। लेकिन सरल पोर्टल का सर्वर डाउन होने के कारण मुझे लौटना पड़ रहा है। काम न हो पाने के कारण मुझे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

- आशीष।
मुझे मेरा ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना था। इसके लिए मैं तीन से चार बार सरल केंद्र के चक्कर लगा चुका है। लेकिन पोर्टल का सर्वर डाउन होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर लाइसेंस के लिए आवेदन न हो पाने के कारण मैं अपने वाहन का भी प्रयोग नहीं कर पा रहा हूं।
- साहिल।
यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। लोगों को परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाएगा।
- हर्षित कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article