फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sanju Yadav and Bharat Bhushan's model was first in psychology department

मनोविज्ञान विभाग में संजू यादव व भारत भूषण का मॉडल रहा प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Sanju Yadav and Bharat Bhushan's model was first in psychology department
एमएनएस कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते अतिथिगण। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय भिवानी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें विज्ञान विषयों पर 46 मॉडल प्रदर्शित किए। महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. महेंद्र शर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन

समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ. सुरेश चंद्र धायल ने प्रत्येक विषय में प्रथम, द्वितीय एंव तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मॉडल को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रत्येक विषय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मॉडल 22 व 23 नवंबर को एमएनएस महाविद्यालय भिवानी में आयोजित की जाने वाली जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने के पात्र होंगे। प्रदर्शनी के संयोजक डॉ. विरेंद्र फौगाट ने बताया कि महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर की कमेटी ने अवलोेकन कर निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रेस प्रभारी डॉ. जगबीर मान ने बताया कि मनोविज्ञान में संजू यादव व भारत भूषण का मॉडल प्रथम और नवीन व मुस्कान का मॉडल द्वितीय रहा। कंप्यूटर साइंस में सुजीत व मुकेश प्रथम और मधुर कौशिक व कपिल का मॉडल द्वितीय भौतिकी में संगम व अभिषेक प्रथम एवं जसमीर व राहुल का मॉडल द्वितीय, रसायन शास्त्र में लविश व आरती प्रथम व जतिन व आर्यन द्वितीय, राखी व नेहा तृतीय रहे। वनस्पति विज्ञान में प्राची व प्रिया का मॉडल प्रथम एवं रीतू व प्रियंका का मॉडल द्वितीय और भावना व निधि का मॉडल तृतीय स्थान पर रहा। भूगोल में सलोनी व सौरभ प्रथम, अंकित व अजय का मॉडल द्वितीय रहा। प्राणी शास्त्र में पारूल व खुशी का मॉडल प्रथम, सुनीता व तन्नु द्वितीय और मोहिनी व लक्की तृतीय रहे। इस अवसर पर जगबीर श्योराण, धर्मबीर जाखड़, डॉ. पंकज शर्मा, देवेंद्र दलाल, जसमिंद्र सिंह, पारीशा, सुनीता सांगवान, संगीता सांगवान, अजय कुमार, सतीश खरोलिया, अनिल सिंघल, प्रवीण यादव, मनोज कुमार, रविकांत, दीपिका उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed